कर्नाटक में भाजपा की 'सक्रांति पर क्रांति' तो फेल हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडी(एस) की सरकार पर कोई संकट नहीं है। भाजपा ने घोषणा की थी कि सक्रांति पर कर्नाटक में बड़ा उत्सव मनेगा। मतलब वे जोड़ तोड़ कर कांग्रेस जेडीएस सरकार को गिराकर खुद राज्य की सत्ता पर काबिज हो जाएंगे।
ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहां 'सक्रांति पर क्रांति' नहीं हुई। जो कोशिश हुई, वह फेल हो गई। कर्नाटक सरकार को विचलित करने और जनता में भ्रम फैलाने के लिए भाजपा यह दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कर्नाटक सरकार मजबूती के साथ चल रही है और ऐसे ही चलती रहेगी। शुक्रवार को कांग्रेस-जेडी (एस) के नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
बुधवार को एक प्रेसवार्ता में खड़गे ने कहा, कर्नाटक में भाजपा नाटक कर रही है। सक्रांति पर लोग अपने घर जाकर उत्सव मनाते हैं, लेकिन उनके विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में लाकर बैठा दिया गया है। भाजपा ने सीबीआई, ईडी और आयकर महकमे को कांग्रेसी विधायकों के पीछे लगा दिया है। इन एजेंसियों की मदद से भाजपा कांग्रेस-जेडी (एस) विधायकों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।
वे पहले भी फेल थे और आज भी: मल्लिकार्जुन
पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा जो गत विधानसभा चुनाव के बाद खरीद-फरोख्त के बल पर सरकार बना गए थे, मगर दूसरे ही पल उन्हें सरकार छोड़कर जाना पड़ा। मल्लिकार्जुन ने कहा, वे पहले भी फेल थे और आज भी फेल हो रहे हैं। अब उनके साथ केंद्र सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक की सरकार को गिराने के प्रयासों में साथ आ गए हैं।
वहां कांग्रेस पार्टी और जद (से) के 118 विधायक हैं।वे वसूलों के साथ कांग्रेस जद (से) गठबंधन आए थे और आज भी वहीं मजबूती से खड़े हैं। खुद मैने सीएम से बात की है, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी केसी वेणुगोपाल से बात हुई और पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार व एचके पटेल से चर्चा की है। कहीं ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि जिससे घबराने की जरुरत महसूस हो।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस के विधायक मुंबई व दूसरे शहरों में भाजपा के संपर्क में हैं, खड़गे ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। सब विधायक अपने निजी कार्य से दूसरे शहरों में हैं।वे भाजपा के संपर्क में नहीं हैं।
भाजपा ऐसा खेल दूसरे राज्यों में भी खेल रही है...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा इससे पहले यह खेल मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में खेल चुकी है।उनके लिए यह नई बात नहीं है। कर्नाटक में भी भाजपा का प्रयास है कि सरकार को गिरा दिया जाए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अगर कोई मंत्री पद से हटा दिया जाता है तो उसकी नाराजगी जायज है।
ऐसा होना आम बात है।कांग्रेस पार्टी में चूंकि बोलने की आजादी है, इसलिए हमारी बातें सामने आ जाती हैं। भाजपा में लोकतंत्र नहीं है, इसलिए वहां अंदरखाते ऐसी साजिश चलती रहती है।