फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political statement on Statue vandalised in various part of India

मूर्ति तोड़ प्रकरण: येचुरी ने बताया 'संघ की विरासत', नायडू ने इसे कहा 'पागलपन'

Wed, 07 Mar 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
political statement on Statue vandalised in various part of India
मूर्ति तोड़ प्रकरण

पूर्वोत्तर में चुनावी नतीजों के बाद मूर्ति गिराने की घटनाएं सामने आने लगी। लेनिन, पेरियार के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इन सभी घटनाओं की चौतरफा आलोचना तो हो ही रही है साथ ही राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है।  

विज्ञापन


राजनाथ सिंह: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मूर्ति तोड़ने की घटना को सही नहीं ठहरा सकते हैं। यह घटना दुखद है, इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।  
विज्ञापन


अमित शाह: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मूर्ति तोड़ प्रकरण पर दुख जताया है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि हम इस तरह की घटनाओं का समर्थन नहीं करते हैं। अगर मूर्ति गिराने की घटना में किसी बीजेपी सदस्य की जानकारी मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताराम येचुरी: वहीं सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी ने घटना के लिए बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया। अपने ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि गांधी की हत्या से लेकर बाबरी मस्जिद को गिराने तक  राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की की यही विरासत हैं। हम सभी जानते हैं। 

वेंकैया नायडू: इस प्रकरण का असर सदन में भी देखने को मिला। हंगामे पर नायडू ने कहा कि देश में कई जगहों पर मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं, जो लोग ऐसा कर रहे हैं ये उनका पागलपन दर्शाता है। 
  
कमल हसन:  पेरियार स्मारक के लिए किसी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत नहीं है। हम तमिल के लोग उनकी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कावेरी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह घटना हुई है। 


सोवन देब चटोपाध्याय: पश्मिच बंगाल सरकार में मंत्री सोवन देब चटोपाध्याय ने कहा कि एक मूर्ति तोड़ने का जवाब दूसरी मूर्ति तोड़ना नहीं हो सकता। हमने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। और टूटी हुई मूर्ति की मरम्मत कराएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed