{"_id":"69d28ba0e9ce6e3cb6055649","slug":"political-rhetoric-intensifies-over-kharge-statement-bjp-alleges-insult-public-bjp-vs-congress-kerala-election-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs Congress: खरगे के अनपढ़ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, बोली- वोट न देने पर जनता को गाली दे रही कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs Congress: खरगे के अनपढ़ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, बोली- वोट न देने पर जनता को गाली दे रही कांग्रेस
Sun, 05 Apr 2026 09:49 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:49 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से केरल में एक चुनावी जनसभा में दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने उनके बयान पर पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे जनता का अपमान बताया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस 'बांटो और राज करो' की नीति पर चल रही है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला, मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जो उन्होंने केरल की एक चुनावी रैली में दिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बांटो और राज करो की राजनीति कर रही है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस गुजरात और उत्तर भारत के लोगों का अपमान कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा था?
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इडुक्की जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि केरल के लोग शिक्षित और चतुर हैं। उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। जैसा कि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोगों के साथ होता है। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी और विजयन, आप दोनों उन लोगों को मूर्ख बना सकते हैं जो अनपढ़ हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है।
भाजपा ने जताया विरोध
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने खरगे की इन टिप्पणियों को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह बयान कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों को सिर्फ इसलिए अनपढ़ कहा क्योंकि वे कांग्रेस को वोट नहीं देते। उनके अनुसार, जब कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह जनता को ही गाली देने लगती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-योगी से लेकर कंगना और हेमा शामिल
विपक्षी गठबंधन पर उठाए सवाल
पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन के अन्य नेताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात कांग्रेस के नेता, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी के तेजस्वी यादव खरगे के इस बयान का समर्थन करते हैं? उन्होंने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसा किया है। इससे पहले डीके सुरेश जैसे कांग्रेस नेताओं ने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बंटवारे की बात की थी।
भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी नेताओं के पुराने बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भैया कहकर संबोधित किया था। वहीं, डीएमके नेता अक्सर उत्तर भारतीयों का अपमान करते हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले धर्म और भाषा के आधार पर बांटती थी और अब राज्यों के आधार पर लोगों को लड़ाने की कोशिश कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला
भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एओ ह्यूम की बनाई यह पार्टी आज भी अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक भारतीय को दूसरे भारतीय के खिलाफ खड़ा करना चाहती है और वह देश की एकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने ऐसी विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन