फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political reaction on BJP announcement of Samvidhan hatya diwas

संविधान हत्या दिवस: पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग, भाजपा ने बताया ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस का पीएम मोदी पर कटाक्ष

Fri, 12 Jul 2024 07:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 12 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया है। एक तरफ भाजपा नेताओं ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा है। 

विज्ञापन
Political reaction on BJP announcement of Samvidhan hatya diwas
जेपी नड्डा और जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना में केंद्र सरकार ने कहा है, ‘25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था, ऐसे में अब भारत सरकार ने हर वर्ष 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन, उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण कराएगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। अब इसे लेकर राजनेताओं की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक तरफ विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर बेवजह सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


लोकतंत्र की हत्या कर देश पर 'आपातकाल' थोपा था- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘25 जून 1975, वह काला दिवस था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही मानसिकता ने हमारे संविधान में निहित लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह दिवस हमारे सभी महापुरूषों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराएगा, जो संविधान की रक्षा व लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए यातनाएं सहकर दिवंगत हो गए। मैं पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं।’
विज्ञापन


‘कांग्रेस ने संविधान की हत्या करने की कोशिश की’
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘25 जून 1975, वह काला दिवस था जब देश के लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई। देश की जनता को इसे भूलना नहीं चाहिए। कांग्रेस ने संविधान की हत्या की कोशिश कर बड़ा गुनाह किया है। देश की अगली पीढ़ी उस समय को ना भूले, इसलिए संविधान हत्या दिवस मनाया जाए। स्कूलों और कॉलेजों में भी भारत के संविधान के महत्व को साथ साथ आपातकाल के बारे में भी बताया जाएगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बेवजह सुर्खियां बटोरने का काम किया- जयराम रमेश 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से बेवजह सुर्खियां बटोरने का काम किया है। उन्होंने कहा,‘प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों से देश में अप्रत्यक्ष आपातकाल लगाया हुआ है। 4 जून 2024 को देश की जनता ने उन्हें नैतिक रूप से हार का रास्ता दिखाया और उस दिन को मोदी मुक्त दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश के संविधान और इसके सिद्धातों को अपने अधीन कर दिया है। उनके लिए डेमोक्रेसी (जनतंत्र) का मतलब डेमो-कुर्सी हो गया है।’


आम आदमी पार्टी का पीएम मोदी पर निशाना 
उधर आम आदमी पार्टी नेता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने वर्ष 2014 से लगातार हर दिन संविधान की हत्या की है। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा,‘चंडीगढ़ के महापौर पद के चुनाव में अनिल मासी ने संविधान की हत्या की, संविधान की हत्या तब की गई जब भाजपा चुनावी बॉन्ड लेकर आई।’

देश के लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश- कुणाल घोष
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘आपातकाल की आलोचना हो चुकी है। एक बार इंदिरा गांधी हार चुकीं थीं और फिर से सत्ता में लौटकर वापसी की। इतने वर्ष के बाद भाजपा जानबूझकर इस मुद्दे को जनता के बीच ला रही है। देश का बुरा हाल है और केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस पुराने कार्ड को खेलने की कोशिश कर रही है।’

‘पीएम मोदी का कार्यकाल संविधान हत्या युग के रूप में मनाएं’
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘महंगाई से, बेरोजगारी से, हर तरफ असफलता से, चीन का हमारी सीमा पर अतिक्रमण से ध्यान हटाने के लिए संविधान हत्या दिवस विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। जिस दिन आपात काल लगा था, उसके बाद से बहुत से चुनाव हो चुके हैं। जिस दिन से पीएम मोदी ने सत्ता संभाली है, उस दिन से हर दिन संविधान की हत्या हो रही है। मैं समझता हूं कि पीएम मोदी का कार्यकाल संविधान हत्या युग के रूप में जाना जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed