फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Pongal in Chennai: Nadda said - PM Modis intention - Tamil Nadu take a leap for development

चेन्नई में भाजपा का पोंगल : नड्डा बोले-पीएम मोदी की मंशा-तमिलनाडु विकास की छलांग लगाए

Thu, 14 Jan 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
BJP Pongal in Chennai: Nadda said - PM Modis intention - Tamil Nadu take a leap for development
भाजपा के पोंगल कार्यक्रम को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : ani

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम चेन्नई पहुंचे, वे यहां पोंगल पर आयोजित एक कार्यक्रम में  शरीक होंगे। इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का एक ही दिन व त्योहार के मौके पर यहां पहुंचना भावी सियासी बिसात का संकेत दे रहा है। 

विज्ञापन


 

पीएम मोदी की मंशा, तमिलनाडु विकास की छलांग लगाए
नड्डा शाम को चेन्नई  पहुंचे, वे यहां भाजपा के पोंगल कार्यक्रम में शामिल हुए। देर शाम चेन्नई में भाजपा के पोंगल फेस्टिवल को संबोधित करते हुए  जेपी नडडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश आगे बढे यह चाहते हैं, लेकिन वे चाहते हैं तमिलनाडु विकास की छलांग लगाए। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


बता दें, जयललिता और करुणानिधि के निधन से राज्य में अब कोई करिश्माई चेहरा मौजूद नहीं है। यही वजह है कि जनता को लुभाने के लिए सभी दल त्योहार के मौके पर वादों से लेकर तमाम तरह के तोहफों की बारिश करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। पोंगल का उत्सव इससे अलग नहीं है। सत्ताधारी एआईएडीएमके इसके जरिए राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है।  राज्य सरकार ने प्रत्येक परिवार को 2500 रुपये नकद, गन्ने, एक शर्ट और साड़ी के सातथ पोंगल बनाने की सामग्री देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पलानीसामी और स्वास्थ्य मंत्री विजयभास्कर खुद इन उपहारों को बांटने में जुटे हुए हैं। वहीं एआईएडीएमके की समर्थक भाजपा भी इस मौके को भुनाने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तिरुवलूर पहुंचेंगे और पोंगल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को मदुरै पहुंचे और उन्होंने जलीकट्टू का खेल देखा। इस खेल का आयोजन किसानों द्वारा किया जाता है।

जल्लीकट्टू देखने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, 'तमिल संस्कृति, इतिहास देखना काफी प्यारा अनुभव था। मुझे खुशी है कि जल्लीकट्टू को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैल और युवा दोनों सुरक्षित हैं और सभी का ध्यान रखा जा रहा है। मुझे तमिलनाडु के लोगों से बहुत प्यार और स्नेह मिला है और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं और उनके इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed