फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Parties's leader views on poll schedule for five

EC: विधानसभा चुनावों की तारीखों का राजनीतिक दलों ने किया स्वागत, कांग्रेस-BJP ने अपनी-अपनी जीत का किया दावा

Mon, 09 Oct 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा और उसके सहयोगियों की विदाई की भी घोषणा हो गई है। कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएगी।

विज्ञापन
Political Parties's leader views on poll schedule for five
political leaders - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया है। मतदान की तारीखों का राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वागत किया। सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा कर एक दूसरे पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


मजबूती से जनता के सामने रखेगी अपनी बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सदस्य लोगों के पास जाकर अपनी मजबूती बताएगी। साथ ही लोगों के सामने लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास को अपनी गारंटी के रूप में रेखांकित करेगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया एक्स पर खरगे ने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा और उसके सहयोगियों की विदाई की भी घोषणा हो गई है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास कांग्रेस की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को हुई घोषणा

बता दें, चुनाव आयोग ने आज यानी नौ अक्तूबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में सात से 30 नवंबर तक चुनाव होंगे। वहीं, चुनावी परिणाम तीन दिसंबर को सामने आएगा। 



जीतने को कसी कमर

पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी पूरी तैयारी है। हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।’

कांग्रेस पर लोगों को विश्वास नहीं

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक तैयारी की जा रही है। भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में भी सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर लोगों को विश्वास नहीं है। कांग्रेस द्वारा जातीय जनगणना का मुद्दा उठाने पर तोमर ने कहा कि इस प्रकार की बातें देश को विभाजित करने की मानसिकता से प्रभावित है।

भारत में एक नया इतिहास रचेंगे

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘चुनाव की तारीखों का का कांग्रेस की ओर से हम स्वागत करते हैं। पांचों राज्यों के चुनाव भारत में एक नया इतिहास रचेंगे। मध्य प्रदेश में स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। वहां के लोग सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेताब हैं।’

सरकार को लेकर नाराजगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के खिलाफ इन पांच सालों में जितने आरोप लगे हैं, इससे छत्तीसगढ़ में विकास कमजोर हो गया है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता के मन में इस सरकार को लेकर नाराजगी है। जनता इंतजार कर रही थी कि कब चुनाव का एलान हो और अधिकारी इनकी कैद से मुक्त हों, जिसके बाद अधिकारियों को स्वतंत्रता से काम करने की आजादी मिलेगी।

काम को देखकर वोट दीजिए

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा के केंद्र के काम को रखिए। हमारा काम अच्छा हो तो हमारे साथ आइए। हमने जो काम किया है वह लोगों को दिख रहा है।’ उन्होंने इस दौरान एक नारे को भी बोला। कहा- काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से। खाचरियावास ने कहा, ‘हमने दिल से काम किया है इसलिए हमें 100 प्रतिशत उम्मीद है कि कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।’

भाजपा में अंदरूनी फूट
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘भाजपा अपनों पर ही आक्रामक है। देश के प्रधानमंत्री को बार-बार ये जाकर बताना पड़ रहा है कि हमारा कोई चेहरा नहीं होगा। इसका मतलब ये है कि भाजपा में अंदरूनी फूट है। दूसरी तरफ हम (कांग्रेस) एक हैं। हम एकजुटता के साथ काम करते हैं। हम अब जनता के बीच जाकर राजस्थान सरकार के सभी कामों को बताएंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार को दोहराएगी।’

विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे

मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी। विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।

यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है इसलिए सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप करने से बचे। यह शत्रुता नहीं है।

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव हैं। हम राजस्थान में अपने तीन उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुके हैं और जल्द ही तेलंगाना के लिए भी घोषणा करेंगे। हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। मुझे यकीन है कि तेलंगाना में लोग हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।’ 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, पेपर लीक और बेरोजगारी को राजस्थान की पहचान बनाने वाली सरकार अब जाने वाली है, उसकी अंतिम तिथि आज इस घोषणा के साथ सुनिश्चित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed