फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Parties of Nagaland boycott assembly Election

नगालैंड के राजनीतिक दलों ने किया चुनाव बॉयकाट का फैसला

Tue, 30 Jan 2018 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Updated Tue, 30 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
Political Parties of Nagaland boycott assembly Election

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) समेत 11 राजनीतिक दलों ने एक अप्रत्याशित फैसले में अगले महीने की 27 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के टिकट नहीं बांटने और परचा दाखिल नहीं करने का संकल्प लिया है। राजधानी कोहिमा में सोमवार को नागालैंड ट्राइबल होहो और नागरिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

विज्ञापन


बैठक के बाद 11 राजनीतिक दलों की ओर से हस्ताक्षरित साझा घोषणापत्र में कहा गया है कि आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट नहीं बांटने और परचा दाखिल नहीं करने का फैसला किया गया है। इस घोषणापत्र पर एनपीएफ के अलावा कांग्रेस, यूनाइटेड नागा डेमोक्रेटिक पार्टी (यूएनडीपी), नगालैंड कांग्रेस, आप, भाजपा, नेशनल डेमोक्रेटिक पॉलीटिकल पार्टी, एनसीपी, लोक जनशक्ति पार्टी, जद (यू) और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि विभिन्न नगा संगठन राज्य में दशकों पुरानी नगा समस्या का समाधान नहीं होने तक चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं। इन संगठनों ने ‘साल्यूशन बिफोर इलेक्शन’ यानी चुनाव से पहले समाधान का नारा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed