पीएम मोदी ने किया रघुवंश प्रसाद को याद, नीतीश से उनके सपने पूरे करने का किया आग्रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। रघुवंश के निधन पर राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रघुवंश प्रसाद के निधन को दुखद बताया है।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दुखद है, रघुवंश बाबू ग्रामीण भारत की अभूतपूर्व के साथ एक सच्चे नेता भी थे। अपने संयमी और शिष्ट जीवन शैली के साथ उन्होंने सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति संवेदना है।
The passing away of Raghuvansh Prasad Singh is tragic. An outstanding leader rooted to ground, Raghuvansh Babu was a true stalwart with phenomenal understanding of rural India. With his spartan and sagely lifestyle, he enriched public life. Condolences to his family & followers.
विज्ञापन विज्ञापन— President of India (@rashtrapatibhvn) September 13, 2020
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं है। मैं उनको नमन करता हूं।
Raghuvansh Prasad Singh is no more among us. His demise has left a void in the political sphere of Bihar as well as the country: PM Narendra Modi pic.twitter.com/Cs9D7IhZbo
— ANI (@ANI) September 13, 2020
इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।
बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) September 13, 2020
उन्होंने आगे लिखा कि उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। रघुवंश जी के भीतर अपने क्षेत्र के विकास की चिंता थी, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जी को अपनी एक विकास के कामों की सूची भेज दी। बिहार के लोगों की, बिहार के विकास की चिंता उस चिट्ठी में प्रकट होती है। पीएम ने कहा कि मैं नीतीश जी से आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावना प्रकट की है उसको परिपूर्ण करने के लिए आप और हम मिलकर पूरा प्रयास करें।
इसके अलावा बिहार के लोकप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।
प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 13, 2020
मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इनके निधन पर दुख प्रकट किया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, जन नेता, गरीब और कमजोर वर्ग की मजबूत आवाज रघुवंश आज हमारे बीच नहीं रहे। इनका निधन सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रघुवंश प्रसाद के निधन पर ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को इस कठिन समय में हिम्मत मिले। उनकी आत्मा को शांति मिले।
फिल्म जगत से शबाना आजमी ने रघुवंश प्रसाद के लिए शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बारे में जानकार बेहद खेद हुआ है। वे संसद में मेरे सहयोगी थे और ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं के बारे में ज्यादा जानकारी रखते थे। उनके परिवार के प्रति संवेदना है।