{"_id":"58a8ddab4f1c1b5833d895bf","slug":"political-drama-continues-in-nagaland-neiphiu-rio-becomes-front-runner-for-cm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेफ्यू रियो को मिल सकती है नगालैंड की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेफ्यू रियो को मिल सकती है नगालैंड की कमान
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा
Updated Sun, 19 Feb 2017 05:20 AM IST
विज्ञापन
नेफ्यू रियो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड में तेजी से बदलते नाटकीय घटनाक्रम के बीच अब जेलियांग की जगह पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य नेफ्यू रियो अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। पहले सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने पार्टी प्रमुख एस. लेजित्सु को विधायक दल का नया नेता चुना था।
विज्ञापन
लेकिन समझा जाता है कि भाजपा, जो साझा सरकार में शामिल है, की पहल पर दिल्ली में हुई एक डील के तहत अब रियो मुख्यमंत्री बनेंगे। तीन दिनों से दिल्ली दौरे पर गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री जेलियांग भी शनिवार शाम यहां लौट आए। अब अगले दो दिनों में नेतृत्व बदलने की संभावना है। इस बीच, तमिलनाडु की तरह राज्य के 60 में से 40 से ज्यादा विधायक शुक्रवार रात को असम के काजीरंगा स्थित एक रिजार्ट में पहुंच गए। बुधवार रात को इन विधायकों ने ही जेलियांग की जगह लेजित्सु को अपना नया नेता चुना था। इससे एनपीएफ के लेजित्सु गुट को करारा झटका लगा है। इस गुट ने शुक्रवार को राजभवन जाकर लेजित्सु को समर्थन का पत्र भी सौंपा था। राज्यपाल पीबी आचार्य के दिल्ली में होने की वजह से इस पर शुक्रवार को फैसला नहीं हो सका था।
विज्ञापन
रियो ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने जेलियांग को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। लेकिन बाद में मोदी सरकार में मंत्री का पद नहीं मिलने पर वे दोबारा मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करने लगे। इस मुद्दे पर जेलियांग के साथ उ्नके मतभेद भी पैदा हो गए। एनपीएफ के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली में भाजपा की पहल पर जेलियांग और रियो के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन