फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political critics says bihar politics is in BJP hands

नीतीश को कुर्सी तो मिली, पर राजनीति भाजपा के हाथ में

Sun, 30 Jul 2017 02:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
political critics says bihar politics is in BJP hands

बिहार की राजनीति में आए परिवर्तन का असर अब देश की राजनीति में भी नजर आएगा। महागठबंधन के टूटने के कारण आरजेडी समेत, गठबंधन के सभी सदस्य नीतीश कुमार के खिलाफ हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे नीतीश के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।

विज्ञापन


उनका कहा है कि आरजेडी से गठबंधन तोड़ने और भाजपा का दामन दोबारा पकड़ने के बाद नीतीश ने कुर्सी तो वापस पा ली है, लेकिन अब वो लंबी रेस का घोड़ा नहीं रहे। आगे चुनाव में उनके हाथ केवल नाकामी ही लगेगी। 
विज्ञापन


विश्लेषकों की मानें तो नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार के सीएम बने रह सकते थे, लेकिन ऐसा तब भाजपा के घेरे में आने से पहले था। अब ऐसा नहीं है, स्थिति बदल चुकी है। भाजपा के लिए नीतीश कुमार अब चुइंगम की तरह हो गए हैं। उन्हें चबाया जाएगा और जब मतलब खत्म हो जाएगा तब उनसे मुंह मोड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में अगला विधानसभा चुनाव 2020 में होना है। अब यह बीजेपी पर निर्भर करेगा कि वह क्या करती है। भाजपा चाहे तो वर्तमान विधानसभा के बचे हुए समय में नीतीश को नीचे ले आएगी और चाहे तो उनके साथ रहे। इससे पहले गेंद नीतीश के पाले में थी और उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया था। लेकिन नीतीश की एनडीए में वापसी से भाजपा एक बार फिर ताकतवर हो गई है। अब आगे क्या करना है यह नीतीश नहीं बल्कि भाजपा तय करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed