फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   policemen fled when they dont received orders to fire in jawahar bagh issue mathura

मथुरा कांड: गोली चलाने का नहीं मिला आदेश तो एसपी सिटी को छोड़ भाग गए थे पुलिसकर्मी

Sun, 05 Jun 2016 07:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 05 Jun 2016 07:33 AM IST
विज्ञापन
policemen fled when they dont received orders to fire in jawahar bagh issue mathura
मुकुल द्विवेदी मदद मांगते रहे मगर कोई भी नहीं पहुंचा था - फोटो : Getty Images

आपरेशन जवाहर बाग में फोर्स की अगुवाई कर रहे एसपी सिटी मुकुल दिवेदी जब कब्जाधारियों के बीच फंसे तो उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। दरअसल पुलिस वाले बगैर तैयारी के गए थे जबकि कब्जाधारी पेड़ों पर मोर्चा लिए बैठे थे। हालांकि सिपाहियों ने गोली चलाने की अनुमति मांगी थी लेकिन जब अनुमति नहीं मिली तो वह मजबूर होकर अपने अफसर को छोड़कर बाग से बाहर आ गए। 

विज्ञापन

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी दो जून की शाम को करीब साढ़े चार बजे पुलिस लाइन से एक कंपनी पीएसी, अपने आठ हमराह, दो सीओ के साथ जवाहर बाग के लिए निकले थे। जवाहर बाग में  पहुंचकर जेसीबी से बाग की बाउंड्री तुड़वाकर भीतर दाखिल होने का रास्ता बनवाया।
विज्ञापन


इसी दौरान पेड़ों पर बैठे कब्जाधारियों ने फोर्स पर हमला बोल दिया और एसपी सिटी को घेर लिया। एसपी सिटी ने उनको समझाने की काफी कोशिश की। कहा कि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अदालत से जवाहर बाग को खाली कराने का आदेश हो चुका है लिहाजा वह फैसले का सम्मान करते हुए बाग को खाली कर दें। लेकिन भीड़ ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर पर वार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में मौजूद पुलिस वाले घबरा गए। कुछ पीछे हटने के बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चलाने की अनुमति मांगी लेकिन तब तक घायल एसपी सिटी कुछ बोलने की स्थिति में ही नहीं रह गए थे। इसके बाद वह एक गड्ढे में गिर गए। भीड़ अन्य पुलिस वालों की तरफ लपकी तो वह भाग खड़े हुए। सभी बाग से बाहर आ गए और फोर्स आने का इंतजार करने लगे। जब फोर्स आई तक वह दोबारा से बाग में दाखिल हुए और एसपी सिटी को वहां से निकालकर अस्पताल के लिए भागे। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


एसएसपी ने बैठाई मामले की जांच
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस प्रकार की जानकारी मिली है। लिहाजा पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed