फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Policeman killed in twin blasts at tehsil building in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province

Pakistan: खैबर आदिवासी जिले के तहसील भवन में दो विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:44 PM IST
सार

विस्फोट पाकिस्तान के खैबर आदिवासी जिले के बारा तहसील भवन में हुए। हमलावर ने पहले तहसील भवन के अंदर स्थित एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। बाद में पुलिस ने गोलीबारी शुरू की। 

विज्ञापन
Policeman killed in twin blasts at tehsil building in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province
Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के एक अशांत आदिवासी जिले के एक तहसील भवन परिसर में गुरुवार को दो विस्फोट हुए। इसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत, जबकि चार घायल हो गए।

विज्ञापन

बचाव अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर की सीमा से लगे खैबर आदिवासी जिले में बारा तहसील भवन में हुए। हमलावर ने तहसील भवन के अंदर स्थित एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। इसके बाद, पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन

इमारतें भी क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घायलों को पेशावर के हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में कहा गया है कि धमाकों में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी हुआ था हमला
गौरतलब है, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन जो देश भर में शरिया कानून के लिए लड़ रहा है, ने हाल के महीनों में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इससे पहले, बुधवार रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी पर प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के हमले में दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमला बुधवार देर रात पेशावर शहर के रेजी मॉडल टाउन में हुआ, जब प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादियों के एक समूह ने एक पुलिस चेक पोस्ट पर गोलीबारी की। रिपोर्ट में रेजी के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से कहा गया है कि हमलावरों ने बुधवार रात करीब 11:45 बजे पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं, जब पुलिसकर्मी रेजी मॉडल टाउन के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी बदल रहे थे। वहां एक पुलिस वैन भी खड़ी थी। 

पुलिस ने कहा कि चेक पोस्ट से करीब 30 मीटर दूर नदी के पार से कम से कम 17 गोलियां चलाई गईं, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित टीटीपी ने ली है। मीडिया रिपोर्ट में पेशावर पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद आलम के हवाले से बताया गया है कि हमले के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed