'आखिरी इच्छा' पूरी करने के लिए साध्वी पुलिस बल के साथ उज्जैन रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेगांव बम धमाका केस में साध्वी प्रज्ञा को हाल ही में एनआईए की तरफ से क्लीन चिट दे दी गई है। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्हें राज्य सरकार की इजाजत नहीं मिली। सरकार की इजाजत न मिलने पर साध्वी प्रज्ञा सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गई थीं।
साध्वी प्रज्ञा की इस मांग के आगे अब पुलिस और राज्य सरकार झुक गई है और उन्हें उज्जैन जाने की इजाजत मिल चुकी है। वह पुलिस बल के साथ भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। एएनआई के अनुसार उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में क्षिप्रा नदी में नहाने के बाद ही साध्वी प्रज्ञा अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगी। साध्वी प्रज्ञा के वकील की तरफ से लिखे पत्र में क्षिप्रा नदी में स्नान को उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा बताया है।
Sadhvi Pragya to break her fast after the "snan" at #SimhasthUjjain2016 , Ujjain.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 17, 2016
आपको बता दें कि फिलहाल साध्वी प्रज्ञा की तबीयत ठीक नहीं है। साध्वी प्रज्ञा इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। जिसके चलते उनके सिंहस्थ जाने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा सरकारी आयुर्वेद कॉलेज में साध्वी का इलाज चल रहा है। साध्वी ने सरकार को 21 मई तक का अल्टिमेटम दिया है।
पत्र में जताई आखिरी इच्छा
साध्वी के वकील ने उन्हें सिंहस्थ में जाने की अनुमति देने के लिए जेल अधीक्षक को एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र की कॉपी उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग को भी भेजी थी।
इसमें वकील ने लिखा था कि आखिर जब ट्रायल कोर्ट ने साध्वी को क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाने की अनुमति दे दी है तो राज्य सरकार इसकी अनुमति क्यों नहीं दे रही है। इस पत्र में लिखा है कि साध्वी कैंसर से जूझ रही हैं और उनकी आखिरी इच्छा कुंभ में जाकर स्नान करने की है, शायद वह भविष्य में ऐसा न कर पाएं।