{"_id":"5f7f9f538ebc3e9bfd3f7e1c","slug":"police-seized-twenty-crore-rupees-md-drug-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में पुलिस ने जब्त किया 20 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में पुलिस ने जब्त किया 20 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग
Fri, 09 Oct 2020 04:52 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Oct 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
ड्रग - सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच के बाद से लगातार मुंबई में ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हो रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को पुणे शहर से अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें तकरीबन 20 करोड़ का एमडी ड्रग जब्त किया गया है। पुणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने चाकन इलाके के पास शेल पिंपल गांव से बेचने के लिए लाए गए मेफेड्रान ड्रग के जखीरे को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस अब इस ड्रग्स के जखीरे के मालिक तक पहुंचने के लिए उसकी तलाश कर रही है। साथ ही इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक कार और 23 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन