फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police said Symbiosis College Teacher In Pune Arrested For Hurting Religious Sentiments

Maharashtra: पुणे में सिम्बायोसिस कॉलेज का एक प्रोफेसर गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Fri, 04 Aug 2023 12:16 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

शिक्षक को कथित तौर पर कक्षा में कुछ टिप्पणियां करते हुए एक वीडियो पहले सामने आया था। शिक्षक की पहचान अशोक ढोले के रूप में की गई है। वह शहर के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पढ़ाते थे। कॉलेज ने कहा कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Police said Symbiosis College Teacher In Pune Arrested For Hurting Religious Sentiments
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गुरुवार को एक कॉलेज शिक्षक (प्रोफेसर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस सिलसिले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिक्षक को कथित तौर पर कक्षा में कुछ टिप्पणियां करते हुए देखा जा सकता है। शिक्षक की पहचान अशोक ढोले के रूप में की गई है। वह शहर के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पढ़ाते थे। कॉलेज ने कहा कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ऋषिकेश सोमन ने मीडिया को बताया कि एक छात्र ने क्लास के दौरान वीडियो बनाया था। उन्होंने कहा, बाद में एक संगठन के कुछ सदस्य वीडियो के साथ हमारे पास आए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हमने उन्हें निलंबित कर दिया है और यह एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज है, इसलिए जांच करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक वीवी हसब्निस ने कहा कि ढोले को भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कुएं में फंसे चार श्रमिकों को बचाने का अभियान चौथे दिन भी जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में मिट्ठी धंसने के बाद फंसे चार श्रमिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का बचाव अभियान शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंदापुर तहसील के म्हसोबाची वाडी गांव में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय प्रशासन फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, एनडीआरएफ के जवान कुएं में धंसी मिट्ठी और मलबा हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर मशीनों की मदद से पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कुआं 100 फुट गहरा है और इसका व्यास 120 फुट है और इस स्थल का उपयोग पहले बालू उत्खनन के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा कुआं है और निर्माण के दौरान भीतरी कंक्रीट की दीवार धंस गई और मलबा गिरने से कुएं के तल पर काम कर रहे लोग उसमें फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed