फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police said Kerala minor girl Physical Assault: 44 arrested, two accused abroad

Kerala: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 44 गिरफ्तार; पुलिस का दावा- दो आरोपी विदेश भागे

Tue, 14 Jan 2025 03:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 14 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

18 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि पिछले पांच साल में 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया था। उसकी आपबीती सामने आने पर पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में कई एफआईआर दर्ज की गई थी। 
 

विज्ञापन
police said Kerala minor girl Physical Assault: 44 arrested, two accused abroad
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में दलित महिला एथलीट से किशोरावस्था में कई बार दुष्कर्म किए जाने के सनसनीखेज मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताई थी आपबीती
बता दें, 18 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि पिछले पांच साल में 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया था। उसकी आपबीती सामने आने पर पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में कई एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


दो आरोपी विदेश में मौजूद
अब जांच कर रहीं डीआईजी एस अजीता बेगम ने बताया कि महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 30 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। साथ ही 59 आरोपियों में से 44 को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, 'दो आरोपी फरार हैं। वे इस समय विदेश में हैं। हम उनके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करने पर विचार कर रहे हैं। हम इंटरपोल के जरिए उनके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी योजना बना रहे हैं। इनके अलावा 13 और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा: डीआईजी
अधिकारी ने कहा, 'हम आरोपियों के ठिकानों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसआईटी द्वारा एक फूलप्रूफ और वैज्ञानिक जांच की जाएगी। हम किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेंगे। कोई समझौता नहीं होगा। हम उन सभी को कानून के कठघरे में लाएंगे।'

बस स्टैंड से ले गए थे लड़की को उठाकर
पुलिस ने बताया कि अबतक की जांच से पता चला है कि आरोपी लड़की से पथनमथिट्टा के एक निजी बस स्टैंड पर मिले थे। इसके बाद उसे वाहनों में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वहीं, पीड़िता पिछले साल बारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी। तब उसे एक युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से रन्नी में एक रबर प्लांटेशन में ले गया था, जहां उसने तीन अन्य लोगों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि जनवरी 2024 में एक कार के अंदर और पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल में हुई घटनाओं सहित कम से कम पांच मौकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। अब 18 साल की हो चुकी लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया।


ऐसे हुआ खुलासा
मामला तब खुला जब, एक एनजीओ के सदस्य क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की के घर पहुंचे। लड़की ने पांच वर्षों में उसके साथ हुई भयावह घटनाओं के बारे में बताया, तब एनजीओ ने सूचना बाल कल्याण समिति को दी। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed