फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police rescued three girls after raiding a spa and wellness center in Mulund West Mumbai

Mumbai: स्पा सेंटर और वेलनेस सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 02:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 02:52 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मुलुंड के एक प्रसिद्ध स्पा और वेलनेस सेंटर में तीन लड़कियों को जबरन रखकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी।

विज्ञापन
Police rescued three girls after raiding a spa and wellness center in Mulund West Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के मुलुंड पश्चिम में एक स्पा और वेलनेस सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया है। स्पा और वेलनेस सेंटर की मैनेजर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सैक्स रैकेट चला रही थी। क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों की तस्करी करने वाली महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 हजार रुपये नकद और आठ मोबाइल फोन जब्त किए है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुलुंड के एक प्रसिद्ध स्पा और वेलनेस सेंटर में तीन लड़कियों को जबरन रखकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। सूचना के आधार पर, यूनिट 7 के अधिकारियों ने स्पा में आने वाले एक डमी ग्राहक की व्यवस्था की। महिला मैनेजर ने अतिरिक्त सेवाओं के लिए 2 हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद पुष्टि हुई कि वह वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रही थी। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, जांच में सामने आया कि 30 वर्षीय महिला वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों की तस्करी में लिप्त थी। यूनिट 7 के पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर जाधव ने कहा, महिला मैनेजर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला मुलुंड पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, अभी इस मामले के दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed