फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police, Naxalites exchange fire on Maharashtra-Chhattisgarh border; explosives, Maoist literature recovered

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी, बरामद किए गए विस्फोटक-माओवादी साहित्य

Thu, 17 Aug 2023 02:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि 15 अगस्त की रात को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम के उत्तर में दोनों राज्यों की सीमा पर सैंड्रा के एक नक्सली शिविर के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।
 

विज्ञापन
Police, Naxalites exchange fire on Maharashtra-Chhattisgarh border; explosives, Maoist literature recovered
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले और पड़ोसी छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दोनों राज्यों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। बाद में घटनास्थल से विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की।

विज्ञापन


बुधवार की घटना

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि घटना बुधवार की है। गढ़चिरौली पुलिस को 15 अगस्त की रात को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम के उत्तर में दोनों राज्यों की सीमा पर सैंड्रा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ते) के एक नक्सली शिविर के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

विज्ञापन

एक संयुक्त टीम का गठन
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत बीजापुर के एसपी को इसकी जानकारी दी गई। तलाशी अभियान के लिए अहेरी के अतिरिक्त एसपी सतीश देशमुख की अध्यक्षता में नौ सी-60 पार्टियों के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें लगभग 200 कमांडो और बीजापुर के डिप्टी एसपी और 70 जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) कमांडो शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सी-60
बता दें, सी-60 गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई है, जबकि डीआरजी छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए बनाई गई एक इकाई है। 

यह सामान बरामद
अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात जब संयुक्त टीम इलाके की तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी समाप्त होने के बाद,इलाके में तलाशी ली गई। इस दौरान डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, एक मोबाइल फोन, चार पिट्ठू बैग, तिरपाल चादरें और अन्य सामान जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed