फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police inspector jumped into the river to rescue people

दरोगा जी ने दिखाई दिलेरी, दस फीट गहरे फैक्ट्री के नाले में कूदकर लोगों को बचाया

Wed, 01 Mar 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Wed, 01 Mar 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
police inspector jumped into the river to rescue people
पुलिस का नाम आते ही दिमाग में उसका एक ही चेहरा लोगों के सामने आता है। पुलिस का यह चेहरा शायद ही किसी ने पहले देखा हो वह था तारणहार का।  हुआ कुछ यूं कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक कार की टक्कर लगने के बाद एक टैंपो दस फीट गहरे फैक्ट्री के नाले में गिर गया। सवारियों कीचड़ से भरे नाले में डूबने लगीं। इस बीच सूचना पर पहुंचे जीवाई चौकी इंचार्ज सवारियों की हालत देख कपड़े उतार कीचड़ से भरे नाले में कूद पड़े और एक-एक कर सवारियों को बाहर निकाला। दो घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के हुसैनपुरा गांव निवासी प्रभु की मुरादाबाद में रिश्तेदारी है। वह मुरादाबाद जाने के लिए टैंपो में सवार हो गए। पत्नी रेशमी भी साथ थी। असमोली थाना क्षेत्र के भवालपुर गांव निवासी नूतन एएनएम छात्रा है। वह भी इसी टैंपो से कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन


इधर डिडौली कोतवाली के अलीनगर सहसपुर गांव निवासी मोहम्मद सलीम बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। टैंपो एक फैक्ट्री के सामने पहुंचा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से जा रही बेकाबू तेज गति सैंट्रो कार ने सलीम की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद बाइक दस फीट दूर जाकर गिरी। बाइक को रौंदने के बाद कार ने टैंपो को जोरदार टक्कर मारी। जिससे टैंपो हाईवे किनारे फैक्ट्री के दस फीट गहरे गंदे नाले में जाकर पलट गया। चालक टैंपो से कूद भागा, लेकिन टैंपो सवार छात्रा और दंपति घायल हो गए। 



दस फीट दूर गिरने के कारण बाइक सवार सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर जीवाई पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौकी पुलिस सेंट्रो पकड़ने भेज दी। टैंपो सवारों को निकालने के लिए चौकी इंचार्ज ने कपड़े उतार नाले में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद नाले से छात्रा और दंपति को बाहर निकाला। दंपति की हालत गंभीर होने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया। छात्रा और सलीम को परिजन निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने पीछा कर सेंट्रो पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed