फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police helps old man and got him hospital after man tweets his pic

यूपी: ट्वीट पर हरकत में आई पुलिस, बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

Tue, 13 Sep 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Sep 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन

एक राहगीर ने सड़क पर बेहाल पड़े बुजुर्ग की तस्वीर यूपी पुलिस को ट्वीट की और फिर कुछ मिनटों में ही सिगरा पुलिस पहुंच गई मदद में। तत्काल उस बुजुर्ग को पुलिस ने अपनी देखरेख में ले लिया। भोजन से दवा-इलाज तक हर प्रबंध कराया। धौंसपट्टी और रौब के लिए जानी जाने वाली पुलिस की यह कार्यशैली देख लोग जितने चकित थे, उतने ही खुश भी कि चलो ट्विटर के जरिये ही सही कम से कम एक अच्छी पहल तो हुई। लोग यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा के लिए लोग सीएम अखिलेश यादव को भी सराहते दिखे।

विज्ञापन


सिगरा स्थित शहीद उद्यान के समीप सोमवार को एक बुजुर्ग सड़क किनारे दर्द से कराहते बेहाल पड़े थे। उनके पैर में फोड़ा हुआ था और उन्हें भूख भी लगी थी लेकिन कोई मदद करने वाला नहीं था। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने बुजुर्ग ने उनकी तस्वीर खींचकर यूपी पुलिस को ट्वीट किया और मदद की अपील की। इसके थोड़ी ही देर बाद ट्विटर कंट्रोल रूम से मिले निर्देश के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस सक्रिय हुई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर निगम पुलिस चौकी प्रभारी अभय सिंह ने बुजुर्ग को उठाया और उन्हें भोजन कराया। इसके बाद एक ऑटो रिजर्व कराकर बुजुर्ग को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग यहां आकर भीक्षाटन कर जीवनयापन करते हैं। वो कहां के रहने वाले हैं इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed