{"_id":"592106424f1c1b4e51f22a7e","slug":"police-have-secured-a-non-bailable-warrant-against-gangster-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर शिकंजा कस रहा भारत, गैर-जमानती वारंट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर शिकंजा कस रहा भारत, गैर-जमानती वारंट जारी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 21 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के बड़े दुश्मनों में शुमार और अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित दाऊद इब्राहिम पर भारत ने शिकंजा कसने की तैयारी की है। इसके लिए मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में 1999 फेक करेंसी केस में गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि वारंट जारी करने का ये फैसला दाऊद के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों का एक मजबूत डेटाबेस तैयार करने के लिए लिया गया है। इंटेलीजेंस एजेंसी दाऊद के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की तहकीकात कर रही हैं कि उन मामलों में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था कि नहीं।
विज्ञापन
एजेंसियां दाऊद के दोस्त से दुश्मन बने छोटा राजन की मदद से अंडरवर्ल्ड डॉन की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। राजन को नवम्बर 2015 में इंडोनेशिया से भारत लाया गया था। यही वजह है कि पिछले मंगलवार को मुंबई पुलिस ने कोर्ट में महाराष्ट्र कन्ट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम के तहत दर्ज मामले में याचिका दाखिल कर दाऊद के खिलाफ वारंट की मांग की।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से भी सवाल किया कि उसने इतने सालों तक दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कोई कड़ा कदम क्यों नहीं उठाया। जिसके बाद गुरुवार को कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के खिला वारंट जारी कर दिया जो पुलिस को शुक्रवार को मिला।