फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No extradition request with Ministry of External Affairs for Dawood, Hafiz Saeed

हाफिज-दाऊद पर बड़ा खुलासा, हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं भारतीय एजेंसियां!

Mon, 15 May 2017 08:12 AM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण कुमार
amarujala.com, Presented By: श्रवण कुमार Updated Mon, 15 May 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
No extradition request with Ministry of External Affairs for Dawood, Hafiz Saeed
हाफिज-दाउद पर बड़ा खुलासा - फोटो : Indian Express
दुनिया के दुर्दांत आतंकवादी और भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के साथ ही भारत के दूसरे सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के इन दोनों दुश्मनों को लेकर खुलासा हुआ है कि भारत सरकार इन्हें ठिकाने लगाने या भारत वापस लाने के कोई खास प्रयास नहीं कर रही है। इसका मतलब है कि सरकार की तरफ से अबतक जो भी बयान आते रहे हैं, वो महज दिखावा है।
विज्ञापन


दरअसल, एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि भारत सरकार या उसकी किसी भी एजेंसी ने देश के दोनों सबसे बड़े दुश्मनों को भारत प्रत्यर्पित कराने को लेकर कोई प्रयास तक नहीं किया है। विदेश मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में लिखा है कि दोनों को भारत प्रत्यर्पित कराने को लेकर अबतक कोई पत्र तक नहीं लिखा गया है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या अभी तक इन दोनों के बारे में सरकारें जो दावे करती रही हैं, वो झूठे हैं?
विज्ञापन


विदेश मामलों के मंत्रालय की तरफ से आरटीआई के जवाब में साफ कहा गया है कि न तो मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहीम और न ही मुंबई हमलों के मास्टरमाइड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण से संबंधित कोई पत्र मिला है। ये जवाब उस आरटीआई के जवाब में आया है, जिसमें पूछा गया था कि दोनों दुर्दांत दुश्मनों को भारत लाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

No extradition request with Ministry of External Affairs for Dawood, Hafiz Saeed
PM Modi
दाऊद इब्राहीम साल 1993 के मुंबई धमाकों का अभियुक्त रहा है। उन धमाकों में 260 लोग मारे गए थे, तो करीब 700 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से माना जा रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा बैठा है। हाफिज सईद पाकिस्तान से संचालिल लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है। उसपर 26-11 मुंबई अटैक का मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। उस हमले में 166 लोग मारे गए थे।

अप्रैल में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि दाऊद के पाकिस्तान में छिपे होने पर कोई शक नहीं है। वो अभी भी पाकिस्तान में है। भारत दाऊद पर आरोपों को लेकर पाकिस्तान को पिछले 10 सालों पर कई बार डोजियर सौंपता रहा है, पर आरटीआई से मिला जवाब ये बताता है कि भारत सिर्फ डोजियर ही सौंपता रहा है। दोनों को भारत प्रत्यर्पण को लेकर किसी भी एजेंसी ने अबतक अनुरोध ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed