{"_id":"5b878e1242c7924671664967","slug":"police-have-declared-10-000-reward-on-mp-teen-dacoit-sadhna-patel-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इस महिला डकैत के सिर पर है 10,000 का ईनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: इस महिला डकैत के सिर पर है 10,000 का ईनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नई टीनएज डाकू महारानी ने विंध्या की घाटी में रहकर मध्यप्रदेश पुलिस को नाको चने चबवा रखे हैं और प्रशासन के उस दावे को खारिज कर दिया कि इस क्षेत्र में अब कोई डाकू शेष नहीं रह गया है। पुलिस ने 19 साल की साधना पटेल के सिर पर 10,000 रुपए के ईनाम की घोषणा की थी। अफवाह के अनुसार जो 7 लोगों की टीम का नेतृत्व करती है। उसे गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि उसके पास कोई तस्वीर नही थी और उसे स्थानीय कहानियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
13 सालों बाद किसी महिला डाकू पर ईनाम घोषित किया गया था। इससे पहले 2005 में पुलिस ने रानी गौड़ पर 5,000 का ईनाम घोषित किया था, जो 2012 में हुई मुठभेड़ में मारी गई थी। साधना गैंग उस समय पनपा जब पिछले साल मुठभेड़ में डकैत ललित पटेल को मार गिराया गया था। सबसे पहले इसी साल 21 अगस्त को साधना गैंग के खिलाफ नयागांव के छोटकू सेन का अपहरण करने के लिए मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने कहा, 'सेन का इसलिए अपहरण किया गया था क्योंकि साधना को शक था कि उसके पास छुपा हुआ खजाना है। उसने उसको प्रताड़ित किया और हाथ की एक अंगुली काट दी। पुलिस के दबाव की वजह से गैंग को उसे रिहा करना पड़ा।' उसने बाद में साधना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
माना जाता है कि साधना उत्तर प्रदेश के बाराहिया गांव की निवासी है जो अपने पिता की मौत के बाद नयागांव चली गई। पुलिस का कहना है कि उसकी चाची चुन्नीलाल पटेल की करीबी थी, जो डकैत था और 2015 में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। ललित की मौत के बाद दूसरे डकैत दीपक ने एक गैंग बनाया जिसमें साधना शामिल हो गई।