फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police form special team to probe emails threatening blasts in Mumbai

Maharashtra: मुंबई में बम धमाकों की धमकी वाले ईमेल की जांच शुरू, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

Sat, 06 Jan 2024 05:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

Maharashtra: कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ईमेल भेजने वाले का उस आईपी एड्रेस से पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां से ये भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि मेल एक ही ईमेल आईडी से भेजे गए थे।

विज्ञापन
Police form special team to probe emails threatening blasts in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उन ई-मेल की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें धमकी दी गई है कि शहर में कई स्थानों पर बम विस्फोट किए जाएंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यहा जानकारी दी। 

विज्ञापन

कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ईमेल भेजने वाले का उस आईपी एड्रेस से पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां से ये भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि मेल एक ही ईमेल आईडी से भेजे गए थे और भेजने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के प्रबंधन को एक ईमेल मिला था। जिसमें कहा गया था कि वर्ली स्थित संग्रहालय के नेहरू विज्ञान केंद्र और मध्य मुंबई में बायकुला में चिड़ियाघर सहित आठ से अधिक स्थानों पर बम रखे गए हैं। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। ईमेल में जिन अन्य संस्थानों के नामों का जिक्र किया गया है, उनको भी यही धमकी मिली है।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने दक्षिण मुंबई में स्थित संग्रहालय की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कोलाबा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) (जनता में भय या चिंता पैदा करने के इरादे से अफवाह फैलाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed