फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police Dog Cracks Thane Murder Case, Serial Offender Arrested from Mumbai

ठाणे मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पुलिस डॉग 'बेली' की सूंघ से खुला राज, दबोचा गया शातिर कातिल; दोस्त ही निकला हत्यारा

Thu, 30 Apr 2026 01:42 PM IST
Shivam Garg पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: Shivam Garg Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

ठाणे में हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने अनोखे तरीके से खुलासा किया। डॉग स्क्वॉड के 'बेली' की मदद से सुराग मिला और CCTV जांच के बाद मुंबई से शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी कहानी...

विज्ञापन
Police Dog Cracks Thane Murder Case, Serial Offender Arrested from Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने अनोखे तरीके से खुलासा किया है। इस केस को सुलझाने में पुलिस डॉग 'बेली' की अहम भूमिका रही, जिसकी मदद से एक शातिर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड ने दिखाया कमाल
पुलिस के अनुसार, डॉग स्क्वॉड के कुत्ते 'बेली' ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच टीम को खडावली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। यहीं से पुलिस को केस की कड़ी जोड़ने में सफलता मिली और जांच आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन


CCTV से मिला सुराग, मुंबई से गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने खडावली से लेकर मुंबई तक करीब 100-150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 80 से अधिक लापता लोगों के रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद पुलिस की नजर आरोपी योगेश एकनाथ राणे पर गई, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार रास्ता बदलता था। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को लोअर परेल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक सीरियल अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती बनी दुश्मनी की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक राजेश प्रभुलकर और आरोपी आपस में दोस्त थे और एक कैटरिंग एजेंसी में साथ काम करते थे। 20 अप्रैल को दोनों भातसा नदीपर नहाने गए थे, जहां पैसों के विवाद में झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्थर से वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी।


कहां मिला था शव?
21 अप्रैल को भातसा नदी के पास एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed