फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police detain five people in kerala temple fire, death toll mounts to 112

पुत्तिंगल मंदिर हादसा: मरने वालों की संख्या 112 हुई, पांच गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Police detain five people in kerala temple fire, death toll mounts to 112
हादसे के बाद कुछ यूं रहा नजारा - फोटो : Reuters

केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिंगल देवी मंदिर परिसर में रविवार तड़के पटाखों के ढेर में लगी आग से हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या 112 हो गई। पुलिस ने रविवार देर शाम मामले में पहली कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वर्कला कृष्‍णमूर्ति और के सुरेंद्रन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, मंदिर प्रशासन इन्हीं दोनों को पटाखों की आपूर्ति का ठेका दिया था। कृष्‍णमूर्ति फिलाहल फरार है, जबकि सुरेंद्रन भी विस्फोट में बुरी तरह जल गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुत्तिंगल माता मंदिर में शनिवार की रात वार्षिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी चल रही थी। इसे देखने के लिए वहां हजारों लोग इकट्ठे थे। उसी दौरान आग का एक गोला परिसर के स्टोर रूम में रखे पटाखों के ढेर पर गिरा और देखते ही देखते भीषण विस्फोट होने लगे। लोग कुछ समझ पाते तब तक मंदिर परिसर की दो इमारत ढह गई और मलबे में बड़ी संख्या में लोग दब गए। प्रशासन का कहना है कि आतिशबाजी के लिए मंदिर प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं ली थी। 

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने किया केरल का दौरा

Police detain five people in kerala temple fire, death toll mounts to 112
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दिया। - फोटो : ANI

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। 

मामूली घायलों को 50-50 हजार की सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दिल दहलाने वाली घटना करार देते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की।  

राज्य सरकार ने हादसे की क्राइम ब्रांच के साथ हाईकोर्ट के एक रिटायर जज से जांच करवाने का आदेश दिया है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कैबिनेट की आपात बैठक के बाद कहा कि मरने वालों में से कम से कम 60 की पहचान कर ली गई है। 

घायलों को कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और जल्द ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है उनका वैज्ञानिक परीक्षण करवाया जाएगा।  

केरल मंदिर हादसे पर पुतिन ने जताया शोक

Police detain five people in kerala temple fire, death toll mounts to 112
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए केरल मंदिर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। क्रेमलिन प्रेस सर्विस की खबर में बताया गया कि पुतिन ने अपने भारतीय समकक्ष प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हिंदू मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों के मौत के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। 

रूसी राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हुए घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed