फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police custody of the accused in Baba Siddiqui murder case extended, court sent them on remand till October 25

Baba Siddiqui: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी, कोर्ट ने 25 अक्तूबर तक रिमांड पर भेजा

Mon, 21 Oct 2024 06:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 21 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Police custody of the accused in Baba Siddiqui murder case extended, court sent them on remand till October 25
बाबा सिद्दीकी। - फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी

विस्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पुलिस हिरासत एस्प्लेनेड कोर्ट ने बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, प्रवीण लोनकर और हरीश कुमार को 25 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया था।

विज्ञापन

 

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में सबसे पहले आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को सबसे पहले पकड़ा गया था। इसके बाद हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपी शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन बाद एक और आरोपी हरीश कुमार को पकड़ा गया। एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 20 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। सोमवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने पर पुलिस चारों आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम, शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed