{"_id":"5f5c651d8ebc3e57c05d11a9","slug":"police-custody-of-kannada-actor-ragini-dwivedi-sanjjana-galrani-has-been-extended-till-14th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sandalwood Drug Case: बंगलूरू ड्रग मामला: 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे रागिनी द्विवेदी समेत चार आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sandalwood Drug Case: बंगलूरू ड्रग मामला: 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे रागिनी द्विवेदी समेत चार आरोपी
Sat, 12 Sep 2020 11:35 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरु ड्रग केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। संयुक्त सीपी-अपराध शाखा के संदीप पाटिल ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
Vaibhav Jain, an accused in drug case registered at Cottonpete Police Station has been arrested: Sandeep Patil, Joint CP (Crime), Bengaluru. #Karnataka https://t.co/Dc59PElYfV
— ANI (@ANI) September 12, 2020विज्ञापन
इसके अलावा संदीप पाटिल ने बताया कि ड्रग मामले में एक और आरोपी वैभव जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले चार सितंबर को सीसीबी ने रागिनी द्विवेदी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी।
विज्ञापन
सीसीबी टीम सुबह छह बजे रागिनी के घर पहुंची और तलाशी के बाद दोपहर में उन्हें दफ्तर लाकर घंटों पूछताछ की थी। बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।