फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police constable saves man from slipping into gap between train and platform in heroic rescue

ओडिशा: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, कांस्टेबल ने मौत के मुंह से बाहर निकाला; जमकर हो रही तारीफ

Thu, 05 Jun 2025 05:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक (ओडिशा) Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 05 Jun 2025 05:07 PM IST
सार

कटक रेलवे स्टेशन पर कांस्टेबल तुलु बेहेरा ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की जान बचाई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है और लोग कांस्टेबल की सराहना कर रहे हैं। डीजीपी ने 2,500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Police constable saves man from slipping into gap between train and platform in heroic rescue
रेलवे स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते एक व्यक्ति की जान बचा ली। व्यक्ति फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में फंस गया था। 

विज्ञापन

 
कांस्टेबल तुलु बेहेरा प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते हुए नीचे गिर गया। यह ट्रेन रवाना हो रही थी। बेहेरा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उस व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे ऊपर खींच लिया और उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेलंगाना के DGP को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस, थाने में पिटाई से ऑटो रिक्शा चालक की मौत का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा करने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का मोहम्मद मुजाहिर (44 वर्षीय) था। वह ट्रेन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसल गया और प्लेटफॉर्म के किनारे और ट्रेन के पहियों के बीच कुचले जाने के बेहद करीब पहुंच गया था।  
 

सोशल मीडिया पर हो रही कांस्टेबल की प्रशंसा
अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कांस्टेबल  बेहेरा ने जान बचाकर असाधारण बहादुरी का परिचय दिया। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 'प्रतिनिधिमंडलों की देश वापसी के बाद ही संसद सत्र की मांग करें', सुप्रिया सुले की कांग्रेस से अपील
 
डीजीपी ने की ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने कांस्टेबल को 2,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) अरुण बोथरा ने भी बेहेरा से बात की और उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed