फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police constable Manoj Thakur facing threat on social media

‘कश्मीर तो होगा पाक नहीं होगा’ वाली कविता वाले जवान को जान से मारने की धमकी

Tue, 11 Oct 2016 02:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police constable Manoj Thakur facing threat on social media
मनोज ठाकुर
अपनी कविता के जरिये पाकिस्तान को चेतावनी देने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल मनोज ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बताया जा रहा है कि उड़ी हमले के बाद से उन्हें यह धमकियां पाकिस्तान से मिल रही है। ठाकुर ने फेसबुक में पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक जान से मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि धमकी से बिना डरे उन्होंने खुशी जताई कि दूसरी तरफ डर और उलझन बनी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे सौगंध है अपनी मातृभूति की, अपने शहीदों की, अगर कभी उन दुश्मनों से मेरा सामना हुआ तो इतना कोहराम मचाऊंगा की इनकी नस्ल को तबाह कर दूंगा।’
विज्ञापन


 उड़ी हमले के बाद जब लोग गुस्से में थे तो मनोज ठाकुर ने ‘कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’ शीर्षक वाली कविता पढ़ी थी। ये कविता बस में शूट की गई थी। ये कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उन्होंने ये कविता कारगिल दिवस के मौके पर पढ़ी थी। लेकिन उड़ी हमले के बाद ये ज्यादा लोकप्रिय हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed