फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police chargesheet claimed Bloodstains on Darshan's clothes, Pavithra Gowda's slippers

Darshan Chargesheet: कपड़ों पर खून, बिजली के झटके और 230 सबूत; रेणुकास्वामी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 05 Sep 2024 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2024 08:51 AM IST
सार

पुलिस ने चश्मदीदों के बयान सहित करीब 230 सबूतों को दर्ज करने वाली चार्जशीट पेश की है। 11 जून को दर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, तब से ही वह जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
Police chargesheet claimed Bloodstains on Darshan's clothes, Pavithra Gowda's slippers
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू के चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को अपनी चार्जशीट अदालत में दायर की है। इसमें कहा गया है कि कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के कपड़ों और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे।

विज्ञापन


11 जून से जेल में बंद दर्शन
पुलिस ने चश्मदीदों के बयान सहित करीब 230 सबूतों को दर्ज करने वाली चार्जशीट पेश की है। बता दें, 11 जून को दर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, तब से ही वह जेल में बंद हैं। वहीं, पवित्रा भी जेल में हैं। 
विज्ञापन


क्राइम सीन से ली गई तस्वीर भी शामिल
कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में पुलिस ने दर्शन और पवित्रा सहित 17 आरोपियों के कपड़ों पर खून के धब्बों की फोरेंसिक रिपोर्ट सहित 200 से अधिक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का हवाला दिया है। इसमें क्राइम सीन से ली गई एक तस्वीर भी शामिल है, जिसमें रेणुकास्वामी को बचने के लिए विनती करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात ये है कि पवित्रा ने खुद जूती से रेणुकास्वामी की पिटाई की थी। वहीं, दर्शन के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को बेरहमी से पीटा गया था
रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला था कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। उनको प्रताड़ित करने के लिए बिजली के झटके दिए गए थे। उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। एक कान गायब था और अंडकोष फटे हुए थे। ये सारे सबूत इस बात की गवाही देते हैं कि रेणुकास्वामी को बुरी तरह मारा पीटा गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनकी लाश को ठिकाने लगा दिया था।

शरीर पर मिले 39 निशान
चार्जशीट में यह भी बताया कि दर्शन और पवित्रा के प्रताड़ित करने से रेणुकास्वामी के सीने की हड्डियां टूट गई थीं। उनके पूरे शरीर पर कुल 39 निशान हैं। पीड़ित के सिर पर भी गहरा कट है। बता दें, दर्शन और पवित्रा के अलावा 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

सबूत मिटाने की कोशिश
एक अन्य सूत्र का कहना है कि रेणुकास्वामी ने हत्या से पहले अनसुनी और अमानवीय यातनाएं सहन की हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि हत्या करने के बाद दर्शन और अन्य आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की कोशिश की। आरोपों से बचने के लिए अन्य व्यक्तियों को फंसाने की भी कोशिश की।

जेल में सुविधाएं लेने का भी आरोप
दर्शन को मामले में दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है, और उनकी कानूनी टीम जमानत याचिका पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि चूंकि उन पर जेल के अंदर लग्जरी से रहने के संबंध में तीन नए मामले दर्ज हैं, इसलिए जमानत मिलना आसान नहीं होगा। 

यह है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। उसने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया और यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में मिला था। 


 
आठ जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने  रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रेनुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था। कई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में पवित्रा भी एक आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया और साजिश रची तथा अपराध में शामिल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed