फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police cahught on cctv footage when beating jallikattu protester

जल्लीकट्टू: सामने आए पुलिस की बर्बरता के वीडियो, कमल हासन ने भी साधा निशाना

Tue, 24 Jan 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Police cahught on cctv footage when beating jallikattu protester
- फोटो : PTI

जलीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में मचे घमासान के बीच आई कुछ तस्वीरें और वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता के सबूत साफ देखे जा सकते हैं। मामला सामने आने के बाद ‌घिरी तमिलनाडु पुलिस अब जैसे तैसे बचाव का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


वहीं प्रदर्शनकारियों के पक्ष में अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत भी खुलकर सामने आ गए हैं। रजनीकांत ने तो प्रेस कान्फ्रेंस कर जलीकट्टू का खुलकर समर्थन किया और प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों की आलोचना की। हासन ने इस मुद्दे पर आरोपी पुलिसकर्मियों से सफाई की मांग कर दी है। 
विज्ञापन


मीडिया में सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे घर के बाहर खड़ी एक महिला पर एक पुलिसकर्मी लाठी से वार करता है। इसके बाद एक और पुलिसकर्मी आकर महिला पर लाठी चलाता है उसके तुरंत बाद तीसरा पुलिसकर्मी लाठी लेकर महिला के ऊपर झपटता है, हालांकि इस बीच महिला घर के अंदर भाग जाती है जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस की करतूत

Police cahught on cctv footage when beating jallikattu protester

एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में पुलिस की सारी करतूत कैद हो गई। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मी खुद दंगाइयों की तरह एक वाहन को तोड़ते दिख रहे हैं। यहां तक की पुलिसकर्मियों ने खुद कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। 

पु‌लिस की बर्बरता की यह वीडियो सामने आते ही तमिलनाडु पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि पुलिसकर्मियों का बचाव करते हुए चेन्नई के पुलिस आयुक्त एस जार्ज ने सफाई दी कि ऐसा लगता है जैसे इन वीडियो को बदला गया है। हम इन वीडियो की फुटेज को जांच के लिए साईबर सेल को दे रहे हैं। 

वहीं प्रदर्शनकारियों में से एक लोयोला कॉलेज के प्रोफेसर एंड्रयू सेसूराज ने बताया कि वहां बहुत संख्या में पुलिस थी, उन्होंने (पुलिस) ने लोगों पर हमला किया और पार्किगं में खडी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

कमल हासन भी आए जलीकट्टू के समर्थन में

Police cahught on cctv footage when beating jallikattu protester

बता दें कि जलीकट्टू के समर्थन में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मरीना बीच पर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनकारी डटे हुए थे।

रविवार रात अचानक यहां भारी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहले तो प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और न मानने पर अचानक लाठीचार्ज करते हुए उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जो भी सामने आया उसे जमकर पीटा। 

पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में अभिनेता कमल हासन ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि वह भी जलीकट्टू का समर्थन करते हैं, लेकिन पुलिस ने जिस तरह लोगों के साथ बर्बरता की उसमें उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed