फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested two people with the dead body of a teenager found on the side of the Mumbai Ahmedabad highway

Maharashtra: किशोरी को मारकर सूटकेस में बंद करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, गुजरात से दो गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 01:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 01:13 PM IST
सार

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के किनारे नायगांव पुल के पास झाड़ियों में किशोरी का शव मिला था। राहगीर ने वालिव पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
Police arrested two people with the dead body of a teenager found on the side of the Mumbai Ahmedabad highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वालिव इलाके में मिले किशोरी के शव के मामले में पुलिस ने गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किशोरी की हत्या करने के बाद आरोपी शव को सूटकेस में रखकर फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के किनारे नायगांव पुल के पास झाड़ियों में किशोरी का शव मिला था। राहगीरों ने वालिव पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। किशोरी 25 अगस्त को स्कूल जाते वक्त लापता हो गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लड़की की हत्या में दो लोगों की भूमिका सामने आई थी। मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस ने 21 साल की उम्र के दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभी हत्या की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठाणे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की नवघर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी समीर खान अक्सर उसका पीछा किया करता था। कई बार आरोपी ने उससे फोन पर बात करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी 27 अगस्त को किशोरी के घर गया था। उसके माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नवघर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बहन के शोर मचाने पर वह भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed