फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested five including an officer for a drama of own death to grab the insurance amount of 7 crores

Telangana: अधिकारी ने बीमा पॉलिसी के सात करोड़ हड़पने के लिए रचा खुद की मौत का ड्रामा, पत्नी समेत 6 गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 12:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तेलंगाना
पीटीआई, तेलंगाना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के रूप में काम करने वाले मुख्य आरोपी को शेयर बाजार में 85 लाख रुपये का घाटा हुआ था। घाटे से उबरने और कर्ज को निपटाने के लिए अधिकारी ने एक साजिश रची।

विज्ञापन
Police arrested five including an officer for a drama of own death to grab the insurance amount of 7 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बीमा पॉलिसी की सात करोड़ से अधिक की राशि को हड़पने के लिए तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी ने खुद की मौत का ड्रामा रचा। इस पूरी प्लानिंग में उन्होंने पत्नी और चार अन्य को शामिल किया। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार को अधिकारी, उनकी पत्नी, दो रिश्तेदार समेत चार अन्य लोगों को मेडक जिले से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


घाटे से उबरने के लिए की एक व्यक्ति की हत्या
पुलिस के मुताबिक, तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के रूप में काम करने वाले मुख्य आरोपी को शेयर बाजार में 85 लाख रुपये का घाटा हुआ था। घाटे से उबरने और कर्ज को निपटाने के लिए अधिकारी ने एक साजिश रची। प्लानिंग के तहत अधिकारी ने पत्नी, दो रिश्तेदार समेत चार अन्य ने मिलकर कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और अधिकारी की मौत का ड्रामा रचा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने एक साल में खरीदीं थीं सात करोड़ से अधिक की पॉलिसी
पुलिस ने कहा कि योजना के तहत, अधिकारी और अन्य ने बीमा राशि का दावा करने के लिए अपने जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को मारने की योजना बनाई और इसके अनुसार उसने पिछले एक साल में अपने नाम पर 7.4 करोड़ रुपये की 25 बीमा पॉलिसी खरीदीं। जिले के वेंकटपुर गांव के बाहरी इलाके में एक खाई में पूरी तरह से जली हुई कार में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहले संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था और सभी एंगल से मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में मिले आईडी कार्ड से अधिकारी को माना गया मृत
घटनास्थल से बैग में मिले आईडी कार्ड के आधार पर शुरू में सरकारी कर्मचारी को मृत माना गया। उसकी पहचान 44 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई, जो हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्यरत था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि कर्मचारी जीवित है और उसने बीमा राशि को हड़पने के लिए मौत का ड्रामा रचा। पुलिस ने कहा कि अधिकारी को पूछताछ के लिए मंगलवार को हिरासत में लिया गया और औपचारिक रूप से उसकी पत्नी और दो रिश्तेदारों सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।


आठ जनवरी को एक व्यक्ति का अपहरण कर की हत्या
योजना के तहत, 8 जनवरी को एएसओ ने एक अन्य आरोपी के साथ निज़ामाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का अपहरण किया। वह अनुभाग अधिकारी की तरफ दिखता था।  पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसका सिर मुंडवा दिया और अधिकारी की पोशाक पहना दी और फिर उसे वेंकटपुर गांव ले जाया गया। इसके बाद एएसओ ने कार के अंदर और बाहर पेट्रोल डाला। हालांकि, कार में बैठने से इनकार करने पर अधिकारी और उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया और उसे मार डाला, उसके शरीर को कार में डाल दिया और बाद में वाहन में आग लगा दी।
तेलंगाना सरकार के अधिकारी बीमा पॉलिसी की राशि को हड़पने के लिए रचा खुद की मौत का ड्रामा, पत्नी समेत पांच गिरफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed