फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police arrested 18 person for arson in Kolkata Behala after Schoolboy death

West Bengal: कोलकाता के बेहाला में आगजनी के आरोप में 18 गिरफ्तार, स्कूली छात्र की मौत के बाद फैली हिंसा की आग

Sat, 05 Aug 2023 08:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 08:14 PM IST
सार

कोलकाता के बेहाला इलाके में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कक्षा 2 के छात्र को कुचल दिया था, इसके बाद इलाके में लोगों ने कई जगहों पर आगजनी कर डाली।

विज्ञापन
police arrested 18 person for arson in Kolkata Behala after Schoolboy death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलकाता के बेहाला इलाके में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कक्षा 2 के छात्र को कुचल दिया था, इसके बाद इलाके में लोगों ने कई जगहों पर आगजनी कर डाली। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। छात्र के पिता अभी अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार की रात ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया था। दुर्घटना के बाद कई पुलिस वाहनों और निजी बसों में आग लगा दी गई, जिससे प्रशासन को बड़ी संख्या में आरएएफ कर्मियों को तैनात करना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।  मृतक लड़के के पिता का इलाज सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह एक मिट्टी ढोने वाले ट्रक ने स्कूल के छात्र और उसके पिता को टक्कर मार दी। जिसमें छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद डायमंड हार्बर रोड पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बेहाला चौरास्ता के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इलाके में यातायात अवरुद्ध कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कथित तौर पर कई सरकारी बसों में तोड़फोड़ की गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने कई सरकारी बसों में भी तोड़फोड़ की। भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और लाठीचार्ज किया है। स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामे में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमें चार पुलिसकर्मी हैं। बताया गया है कि इनमें संयुक्त आयुक्त यातायात रूपेश कुमार को भी चोट लगी है। कोलकाता पुलिस आयुक्त ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति का मुआयना किया। इस बीच, सीएम ममता बनर्जी ने बेहाला मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed