फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police Arrested Youth Congress president Rahul Mamkoottathil for Secretariat protest

Kerala: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मनकुट्टाथिल गिरफ्तार; हिंसक मार्च निकालने के संबंध में कार्रवाई

Tue, 09 Jan 2024 06:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Jan 2024 06:04 PM IST
सार

Rahul Mamkoottathil Arrest : युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मनकुट्टाथिल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी बीते माह सचिवालय तक निकाले गए विरोध मार्च के सिलसिले में की गई है।

विज्ञापन
Kerala police Arrested Youth Congress president Rahul Mamkoottathil for Secretariat protest
केरल पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मनकुट्टाथिल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी बीते माह सचिवालय तक निकाले गए विरोध मार्च के सिलसिले में की गई है, जोकि हिंसक हो गया था। 

विज्ञापन
  गौरतलब है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने वाम सरकार के लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम ‘नव केरल सदास’ के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस के कथित अत्याचार के विरोध में  मार्च आयोजित किया था। जब यह मार्च डीजीपी कार्यालय के पास था तभी हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद लोगों को काबू करने के लिए पुलिस के वॉटर गन का प्रयोग करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकरन और चेन्निथला को कार तक पहुंचाया
बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें छोड़ीं उस वक्त केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला सहित वरिष्ठ नेता डीजीपी कार्यालय के पास अस्थायी मंच पर मौजूद थे। सुधाकरन और चेन्निथला आंसू गैस के गोलों से प्रभावित हुए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पास खड़ी एक कार तक पहुंचाया। 


यह बेहद हैरान वाला अनुभव-थरूर
इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह बेहद हैरान वाला अनुभव था। मैं व्यक्तिगत रूप से लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति उनकी अवमानना की बेशर्मी का गवाह था। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। बड़े-बड़े नेताओं के भाषण हो रहे थे। अचानक बिना किसी भी उकसावे के कारण मंच के ठीक पीछे एक आंसू गैस का गोला फटा और पानी की बौछार की गई। हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्यों कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed