{"_id":"5db2f2958ebc3e0181674130","slug":"pok-illegally-occupied-by-pakistan-it-is-controlled-by-terrorists-says-army-chief-bipin-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है, उसे आतंकवादी चला रहे हैं: सेना प्रमुख रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीओके पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है, उसे आतंकवादी चला रहे हैं: सेना प्रमुख रावत
Fri, 25 Oct 2019 06:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 25 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। बिपिन रावत ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि पीओके पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। पीओके को पाकिस्तान नियंत्रित नहीं करता बल्कि उसे आतंकवादी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब हम जम्मू-कश्मीर कहते हैं तो वह पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य होता है जिसमें पीओके और गिलगित-बाल्तिस्तान भी शामिल होता है। इस कारण पीओके और बाल्तिस्तान एक कब्जे वाला क्षेत्र बन गया है। इस क्षेत्र को पश्चिमी पड़ोसी ने अवैध तरीके से हथिया लिया है।
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat: The territory which has been illegally occupied by Pakistan is not controlled by the Pakistani establishment, it is controlled by terrorists. PoK is actually a terrorist controlled country or a terrorist controlled part of Pakistan. https://t.co/aydW2RH7Wy
— ANI (@ANI) October 25, 2019
गिलगित-बाल्तिस्तान तथा पीओके कब्जाए गए क्षेत्र हैं। अनुच्छेद 370 अस्थायी था। जब इसमें पहले संशोधन किए गए थे तब पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति नहीं जताई थी। कश्मीर में हम जनजीवन सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसे बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सैनिकों के लिए दुनिया की बेहतरीन सिग सॉर राइफल को अमेरिका से आयात किया जाएगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह हमारे सैनिकों को साल के अंत तक मिल जाएगी।