{"_id":"5ae53e6c4f1c1b350b8b7111","slug":"pok-activist-said-the-generals-in-pakistan-target-their-own-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"PoK एक्टिविस्ट का खुलासा- अपने लोगों को मार देते हैं पाकिस्तानी जनरल, रखते हैं खुद की फौज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PoK एक्टिविस्ट का खुलासा- अपने लोगों को मार देते हैं पाकिस्तानी जनरल, रखते हैं खुद की फौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वासित PoK एक्टिविस्ट शौकत अली कश्मीरी ने पाकिस्तानी जनरलों पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जनरल अपने ही लोगों को निशाना बनाते हैं। युद्ध के लिए उनके पास खुद की सेना होती है।
विज्ञापन
शौकत अली ने बताया कि लश्कर ए तैयबा और हिजबुल जैसे आतंकी संगठन इन पाकिस्तानी जनरलों के प्रतिनिधि होते हैं। आपको बता दें कि हालही में पाकिस्तान में व्यापक स्तर पर आंदोलन के रूप में उभर रहे पश्तूनों ने पाक सेना पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
दरअसल पाक सेना की कार्रवाई के दौरान पिछले कुछ वर्षों में कई पश्तून लापता हो चुके हैं तो कई पश्तूनों को मारा जा चुका है। पाक सेना वहां रह रहे पश्तूनों का दमन कर रही है और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
पश्तूनों का आरोप है कि पाकिस्तान उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार कर रही है। बीते कुछ महीनों में 25 वर्षीय मंजूर पश्तून की पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता बढ़ी है। पाकिस्तान में पश्तून की पहचान दबे, पिछ़ड़े समाज के लोगों की आवाज के रूप में है।
मंजूर पीटीएम के नेता हैं। वह तब सुर्खियों में आए जबकि जब दक्षिणी वजीरिस्तान के रहने वाले एक 27 वर्षीय नकीबुल्लाह मेहसुद की कराची में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।