फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB scam whistleblower's demand on Choksi's arrest, said- looted money should also be brought back.

Mehul Choksi: चोकसी की गिरफ्तारी पर PNB घोटाले के व्हिसलब्लोअर की मांग, कहा- लूटा पैसा भी लाया जाए वापस

Mon, 14 Apr 2025 11:07 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से गिरफ्तार किया गया। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेल्जियम में संबंधित विभाग और अधिकारियों से मेहुल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इस पर पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने खुशी जताई। 

विज्ञापन
PNB scam whistleblower's demand on Choksi's arrest, said- looted money should also be brought back.
व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी और भगोड़ा मेहुल चोकसी। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी पर पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने खुशी जताई है। उन्होंने मांग की है कि भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने के साथ ही उसके द्वारा लूटा गया पैसा भी भारत लाया जाए। 
विज्ञापन


हरिप्रसाद एसवी ने कहा कि मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की खबर वाकई बहुत अच्छी है। हम उन सभी लोगों के लिए बहुत खुश हैं, जिन्हें भारत में मेहुल चोकसी ने धोखा दिया था। यह अविश्वसनीय है कि वह बेल्जियम में कैसे पकड़ा गया। अब जरूरी है कि हम न केवल उसे भारत वापस लाएं, बल्कि उसके द्वारा लूटा गया पैसा भी वापस लाएं, यही भारत की जरूरत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि प्रत्यर्पण कोई आसान काम नहीं है। उसका बटुआ भरा हुआ है और वह यूरोप में सबसे अच्छे वकीलों को नियुक्त करेगा जैसा कि विजय माल्या कर रहा है। भारत के लिए उसे वापस लाना आसान नहीं है। भले ही वह एंटीगुआ में पकड़ा गया था, लेकिन वह वहां से भागने में कामयाब रहा क्योंकि उसके पास वकीलों का एक बेड़ा था। भारत सरकार के लिए यह इतना आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बार सरकार सफल होगी।



हरिप्रसाद एसवी ने कहा कि जब हम किसी विदेशी देश के साथ काम कर रहे होते हैं तो हमें जिस प्रक्रिया का पालन करना होता है, वह उस देश पर निर्भर करता है जिसके साथ हम काम कर रहे हैं। कानूनी प्रणालियों को लागू करने में बहुत समय लगता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम उसे वापस ला पाएंगे। यह केवल एक उम्मीद है क्योंकि वह इसे आसानी से नहीं लेने वाला है। उसके पास दुनिया के सबसे बेहतरीन वकीलों का बेड़ा है। सबसे पहले उसके पास बहुत पैसा है। 2016 में ही उसने कम से कम दो बिलियन डॉलर जमा किए हैं। मुझे नहीं पता कि उसने इसे कितना बढ़ाया होगा। 

सीबीआई और ईडी के अनुरोध पर हुई गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि 65 साल के मेहुल चोकसी को शनिवार को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। वह अभी भी जेल में है। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेल्जियम में संबंधित विभाग और अधिकारियों से मेहुल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए वांछित है। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प (बेल्जियम) में रह रहा है। उसके पास एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता है। वह इलाज के लिए द्वीप राष्ट्र से बाहर गया था। उनके भतीजे नीरव मोदी भी इसी मामले में सह-आरोपी है। उसे भी लंदन से प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी में घोटाला सामने आने से कुछ हफ्ते पहले वह जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था।

ये भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, ईडी-सीबीआई की रणनीति के आगे पस्त हो गया भगोड़ा

हरिप्रसाद ने किया था घोटाले का खुलासा
26 जुलाई 2016 को बंगलूरू के उद्यमी हरिप्रसाद ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर घोटाले की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि बैलेंस शीट में कुछ गड़बड़ है। इसके बाद मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, उनके परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों और अन्य पर सीबीआई और ईडी ने 2018 में मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ब्रैडी हाउस शाखा में कथित ऋण धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोप था कि चोकसी, उनकी कंपनी गीतांजलि जेम्स और अन्य ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की और एलओयू (अंडरटेकिंग लेटर) जारी करवाए। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना एफएलसी (विदेशी ऋण पत्र) को बढ़ाया और बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed