फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB scam: Fugitive diamantaire Mehul Choksi's properties have been confiscated by the Income Tax department 

पीएनबी घोटाला: भगोड़े मेहुल चोकसी पर कार्रवाई, आयकर विभाग ने 9 एकड़ जमीन जब्त की 

Fri, 15 Apr 2022 10:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

चोकसी ने 2018 में एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली और तब से वह एंटीगुआ और बारबुडा में रहता है।

विज्ञापन
PNB scam: Fugitive diamantaire Mehul Choksi's properties have been confiscated by the Income Tax department 
Mehul Choksi - फोटो : ANI

विस्तार

पीएनबी घोटाले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्ति आयकर विभाग ने जब्त कर ली है। एक अधिकारी ने कहा कि नासिक में चोकसी की 9 एकड़ कृषि भूमि पर आयकर द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इससे पहले मुख्य आरोपी नीरव मोदी की संपत्ति भी जब्त की गई थी। 

विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप 
मेहुल चोकसी रिटेल ज्वैलरी कंपनी गीतांजलि ग्रुप का मालिक और नीरव मोदी का चाचा भी है। इन दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 में भारत से भाग गए। फरवरी में, सीबीआई ने कथित घोटाले की जांच शुरू की थी।  
विज्ञापन


भारत से भागने के बाद अब तक क्या हुआ?
भारत से भागने के बाद मुंबई की एक अदालत ने जून 2018 में चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और जुलाई 2019 में इंटरपोल ने भी चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। चोकसी ने 2018 में एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली और तब से वह एंटीगुआ और बारबुडा में रहता है। चोकसी 23 मई, 2021 एंटीगुआ से लापता हो गया और अगले दिन वह डोमिनिका में अवैध रूप से एंट्री करने के आरोप में  गिरफ्तार कर लिया गया था। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल, वेन मार्श और उनकी पत्नी प्रीति चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed