फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB fraud case: CBI arrested rajesh jindal and claims that he helped nirav modi

PNB स्कैम: जीएम राजेश जिंदल गिरफ्तार, ब्रैडी हाउस ब्रांच से की थी नीरव मोदी की मदद

Wed, 21 Feb 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
PNB fraud case: CBI arrested rajesh jindal and claims that he helped nirav modi
नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के जीएम राजेश जिंदल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। राजेश जिंदल पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई की ब्रैडी हाउस बैंक शाखा से नीरव मोदी को लोन दिया गया था।

विज्ञापन


इस शाखा से सीमा के बिना एलओयू जारी करने की प्रथा शुरू की गई थी और इस दौरान जिंदल शाखा के प्रमुख थे। 11,400 करोड़ के इस घोटाले में घिरे जिंदल फिलहाल पीएनबी के हेड ऑफिस में बतौर जीएम तैनात हैं। अभी तक बैंक से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गीतांजलि समूह के विपुल अंबानी भी शामिल हैं। इसके अलावा कविता मानकीकर, अर्जुन पाटिल, कपिल खंडेलवाल और नितांत शाही को गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले पीएनबी के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीएनबी घोटाले में उच्च प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट  आज सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष इस याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार की गई। पीठ ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए बुधवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि पीएनबी घोटाले को लेकर दो याचिकाएं दायर की गई है। एक याचिका वकील विनित ढांडा जबकि दूसरी याचिका वकील एमएल शर्मा की ओर से दायर की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed