फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMs birthday: BJP preparing to set world record for corona vaccination, target of more than 1.5 crore

पीएम का जन्मदिन: कोरोना टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भाजपा, डेढ़ करोड़ से ज्यादा का लक्ष्य

Thu, 16 Sep 2021 09:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Sep 2021 09:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर शुक्रवार को भाजपा ने कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस दिन पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।
 

विज्ञापन
PMs birthday: BJP preparing to set world record for corona vaccination, target of more than 1.5 crore
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर भाजपा ऐतिहासिक कोरोना रोधी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने की तैयारी में है। पार्टी इस मौके पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाकर कीर्तिमान रचना चाहती है। देश में अब तक 76 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा 17 सितंबर को देश में ज्यादा से ज्यादा संख्या में COVID-19 वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस मील के पत्थर को हासिल करने के लिए, पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि उनके स्वास्थ्य स्वयंसेवक शुक्रवार को अधिक से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाएं। देश में पहले भी कई मौकों पर एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। एक भाजपा नेता ने बताया कि पीएम मोदी के जन्म दिन पर पार्टी का लक्ष्य 1.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाने का है। बता दें कि देश में बुधवार तक 76 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पीएम के जन्म दिन पर टीकाकरण का बड़ा अभियान चलाने का निर्देश पहले ही दे दिया है। उनका कहना है कि पीएम को यह सर्वश्रेष्ठ भेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन तक चलेगा कार्यक्रम
दरअसल पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 साल पूरे होने पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 20 दिन तक जनता से संपर्क का कार्यक्रम चलाने जा रही है। इन 20 सालों में पीएम मोदी का गुजरात के सीएम का कार्यकाल भी शामिल है। पार्टी ने देशभर में अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 'सेवा व समर्पण' अभियान के तहत कोरोना टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जेपी नड्डा ने दिए निर्देश
नरेंद्र मोदी के 2014 में पीएम बनने के बाद से भाजपा देशभर में उनका जन्म दिन 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है। वह इस मौके पर सात दिन का सेवा सप्ताह मनाती रही है, लेकिन इस बार 20 दिन तक कार्यक्रम चलेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिनों में राशन वितरण, रक्तदान जैसे तमाम कार्यक्रम होंगे। 14 करोड़ राशन बैग भी वितरित किए जाएंगे। इन पर पीएम की तस्वीर लगी है।


अनुराग ठाकुर ने भेजीं 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को अपने राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया। इससे राज्य के लाखों परिवारों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा। ये मोबाइल मेडिकल यूनिट अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं। इससे लोगों को मौके पर ही जांच और दवा उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed