{"_id":"6681594487c940b1770358a7","slug":"pmk-urges-ec-to-appoint-non-tn-cadre-ias-official-as-returning-officer-for-vikravandi-bypoll-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'दूसरे राज्य के IAS अफसर को रिटर्निंग ऑफिसर बनाएं', विक्रवंडी उपचुनाव से पहले PMK का EC से अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'दूसरे राज्य के IAS अफसर को रिटर्निंग ऑफिसर बनाएं', विक्रवंडी उपचुनाव से पहले PMK का EC से अनुरोध
Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
सार
Tamil Nadu: विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इससे पहले पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि एक ऐसे आईएएस अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नियुक्त किया जाए, जो राज्य से बाहर का हो।
विज्ञापन
पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसे लेकर पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि एक ऐसे आईएएस अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नियुक्त किया जाए, जो राज्य से बाहर का हो।
विज्ञापन
डीएमके समर्थकों पर पीएमके-एआईएडीएमके नेताओं को पीटने का आरोप
पीएमके ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा चुनाव संबंधित नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारियों द्वारा पीएमके और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गमए (आईएडीएम) के पदाधिकारियों पर हमला किया गया है। पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि रिटर्निंग ऑफिसर एम चंद्रशेखर की जगह किसी अन्य राज्य के आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाए। इस तरह से चुनाव का निष्पक्ष रूप से संचालन हो सकेगा। अंबुमणि रामदास ने यह भी कहा कि उपचुनाव के लिए पांच पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाए और नियमों का उल्लंघन करने पर डीएमके नेताओं पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पीएमके का डीएमके पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
पीएमके अध्यक्ष ने आरोप लगाया ‘विक्रवंडी में डीएमके के हजारों कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए कई मंत्री और 80 विधायक हजारों कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इन कारों को जब्त किया जाना चाहिए और ऐसा करने के बजाय पुलिस और प्रशासन द्वारा डीएमके के नेताओं को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि आईएडीएमके के कार्यकर्ता और पीएमके नेता को डीएमके के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह से पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इनके बीच है बड़ी टक्कर
विक्रवंडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके प्रत्याशी अन्नियुर सिवा, पीएमके उम्मीदवार सी अंबुमणि और तमिल नेशनलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अभिन्या के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। उधर आआईएडीएमके ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है।