फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM will visit Jakarta Indonasia for 2 days Will also participate in this summit including ASEAN-India Summit

PM Modi: दो दिवसीय जकार्ता की यात्रा करेंगे पीएम; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन समेत इस समिट में भी लेंगे हिस्सा

Sat, 02 Sep 2023 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Sep 2023 03:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह और सात सितंबर को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। आगामी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2022 में भारत-आसियान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
PM will visit Jakarta Indonasia for 2 days Will also participate in this summit including ASEAN-India Summit
pm modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया द्वारा आयोजित 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छह और सात सितंबर को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


आगामी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2022 में भारत-आसियान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा होगी। यह सहयोग के भविष्य की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर पीएम मोदी जकार्ता के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा इस साल भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। इंडोनेशिया जी20 'ट्रोइका' का हिस्सा है और पिछले साल जी20 समूह की अध्यक्षता उसके पास थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा। एक बयान के अनुसार, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के नेताओं और भारत सहित इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

अगस्त में, आसियान-भारत के आर्थिक मंत्रियों की इंडोनेशिया में बैठक हुई और इस साल की बैठक का मुख्य एजेंडा आसियान-भारत माल व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समय पर समीक्षा करना था, जिस पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे। एक संयुक्त समिति वार्ता के नियमित, त्रैमासिक कार्यक्रम पर सहमत हुई, जो 2025 में आसियान-भारत एफटीए की समीक्षा को समाप्त करेगी।


2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान, दोनों नेता इंडोनेशिया और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए एक नई व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करके सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed