फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Thanks Saying Video Thanks to youngsters who watched my video yesterday and sent insightful suggestions

PM Thanks Saying Video: पीएम मोदी ने किसे कहा थैंक्यू फ्रेंड्स, इंस्टाग्राम पर नए वीडियो संदेश में क्या बोले?

Fri, 24 Jul 2026 11:19 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में युवाओं को 'थैंक्यू फ्रेंड्स' कहकर संबोधित किया और पेपर लीक के मुद्दे पर मिले सकारात्मक सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और अधिक पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
PM Thanks Saying Video Thanks to youngsters who watched my video yesterday and sent insightful suggestions
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं से मिले सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'थैंक्यू फ्रेंड्स' इसके बाद उन्होंने बताया कि हाल ही में युवाओं से हुई बातचीत के दौरान उन्हें कई सकारात्मक और उपयोगी सुझाव मिले, जो इस समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन



आखिर पीएम मोदी ने युवाओं से क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पिछली रात युवाओं से मिलने और उनकी बातें सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं ने खुलकर अपने विचार रखे और कई रचनात्मक सुझाव दिए। उन्होंने इन सुझावों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी युवाओं का दिल से धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)



पेपर लीक के सुझावों को क्यों बताया अहम?
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के सुझाव केवल उनकी चिंता ही नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की सोच को भी दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सकारात्मक सुझाव भविष्य में नीतियां बनाने और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

कल के वीडियो में पीएम मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक के मुद्दे पर एक बार फिर से आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए संदेश जारी किया था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक होने के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिवावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक वैध कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वह जेल में पड़े हैं।

पेपर लीक पर केंद्र सरकार लाएगी नया कानून
प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा हो जाए। इसका प्रबंध किया जाए। और अभी पांच-छह दिन पहले रिजल्ट भी आ गया और देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही है। लेकिन, हम वहां संतोष मानने वालों में से नहीं हैं। इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के मसौदा पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरु हो रहा है तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई

पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कही थी बात
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed