फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM said that the efforts of the janta made 'Har Ghar Tiranga Abhiyan' 'Har Mann Tiranga Abhiyan'

Har Ghar Tiranga: पीएम ने गिनाए स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड, कहा- सबका प्रयास, सबका सामर्थ्य दिखा

Sun, 27 Aug 2023 12:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:00 PM IST
सार

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करने के अलावा देशवासियों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए। 

विज्ञापन
PM said that the efforts of the janta made 'Har Ghar Tiranga Abhiyan' 'Har Mann Tiranga Abhiyan'
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड गिनाए। साथ ही 'हर घर तिरंगा अभियान' पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने 'सबका प्रयास' का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को वास्तव में 'हर मन तिरंगा अभियान' बना दिया। 

विज्ञापन

कई नए रिकॉर्ड बनाए गए

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। इसके अलावा तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे

पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ लाख पोस्ट कार्यालयों के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ से अधिक सेल्फी पोस्ट

उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल 15 अगस्त तक करीब पांच करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। इस साल ये संख्या 10 करोड़ को भी पार कर गई है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed