फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM's visit to Assam: PM Modi 2-day visit to Assam and arunachal pradesh from tomorrow

PM's visit to Assam: प्रधानमंत्री का दो दिवसीय असम दौरा आज से, पहुंचेंगे काजीरंगा, अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे

Fri, 08 Mar 2024 01:10 AM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जोरहाट के होलोंगा पथार के लाहदैगड़ में वीर लाचित बरफूकन की 125 फुट की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे...
loader
PM's visit to Assam: PM Modi 2-day visit to Assam and arunachal pradesh from tomorrow
PM's visit to Assam - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। शुक्रवार को वे काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जोरहाट के होलोंगा पथार के लाहदैगड़ में वीर लाचित बरफूकन की 125 फुट की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कल शाम तेजपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा बाघ अभयारण्य जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय उद्यान की कोहोरा रेंज में असम पुलिस गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार सुबह वे पार्क में सफारी पर जाएंगे। बाद मे वे दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में जोरहाट लौट आएंगे और होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' नाम दिया गया है। मोदी जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मीलियन मीट्रिक टन तक विस्तार का गुवाहाटी में आईओसीएल के बेथकुची टर्मिनल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बरौनी से गुवाहाटी तक 3.992 करोड़ रुपये की लगत वाली पाइपलाइन परियजोना का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-डिवाइन योजना के तहत तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला और बी. बरुआ कैंसर संस्थान, गुवाहाटी में एक शिशु देखभाल इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जोरहाट में मेलेंग मेटेली पोथार से शिवसागर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, मोदी धूपधारा से चायगांव और न्यू बोंगाईगांव से सरभोग तक रेल लाइनों के दोहरीकरण की दो रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाई गई 5 लाख 50 हजार आवास इकाईयों के गृह प्रवेश समारोह में भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed