फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM of Nepal and President of Maldives met President Draupadi Murmu

मुलाकात: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नेपाल के पीएम और मालदीव के राष्ट्रपति, इन बातों पर हुई चर्चा

Mon, 10 Jun 2024 11:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 10 Jun 2024 11:52 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री और मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की। बता दें कि दोनों देशों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भारत के दौरे पर आए हैं। 

विज्ञापन
PM of Nepal and President of Maldives met President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेपाल के पीएम और मालदीव के राष्ट्रपति - फोटो : @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अपने समकक्ष मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। नेपाली पीएम प्रचंड से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नेपाल भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला साझेदार देश है। उन्होंने दोनों देशों के बीच ''अद्वितीय संबंधों को और मजबूत करने'' के लिए देश की प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने नेपाल में कई क्षेत्रों में विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन


नई सरकार और मालदीव के लोगों को दीं शुभकामनाएं 
वहीं राष्ट्रपति मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई सरकार और मालदीव के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास भी जताया कि द्वीप राष्ट्र मुइज्जू के नेतृत्व में समृद्धि और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों पर ध्यान दिया गया। इसके अलावा व्यापक द्विपक्षीय सहयोग पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


'भारत-मालदीव संबंध मजबूत होते रहेंगे'
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंध मजबूत होते रहेंगे। बता दें कि नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात नेताओं में शामिल थे, जो रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। पिछले साल 17 नवंबर को मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज्जू की ये पहली भारत यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने पर दोनों देशों में बढ़ा था तनाव
चीन की तरफ झुकाव के लिए जाने जाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पद संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। जबकि इस महीने की शुरुआत में भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह नागरिकों को नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed