फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi write poem in Mahabalipuram Tamil Nadu on sea

पीएम मोदी ने महाबलीपुरम में समुद्र किनारे लिखी कविता, 'हे सागर.. तुम्हें मेरा प्रणाम'

Sun, 13 Oct 2019 04:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Oct 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi write poem in Mahabalipuram Tamil Nadu on sea
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दूसरी अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने समुद्र किनारे बैठकर एक कविता लिखी जिसे उन्होंने ट्वीटर पर शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कविता के बारे में लिखा, "कल महाबलीपुरम में सवेरे तट पर टहलते-टहलते सागर से संवाद करने में खो गया। ये संवाद मेरा भाव-विश्व है। इस संवाद भाव को शब्दबद्ध करके आपसे साझा कर रहा हूं।" पीएम मोदी की कविता के बोल कुछ इस तरह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हे... सागर!!! 
तुम्हें मेरा प्रणाम!

तू धीर है, गंभीर है,
जग को जीवन देता, नीला है नीर तेरा।
ये अथाह विस्तार, ये विशालता,
तेरा ये रूप निराला।

हे... सागर!!! 
तुम्हें मेरा प्रणाम!
 





पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता दो दिन तक चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को आतंकवाद सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों देश मतभेदों को विवेकपूर्ण ढंग से सुलझाने, एक दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें विवाद का रूप नहीं देने पर सहमत हुए। 

दो दिन में करीब सात घंटे की इस वन-टू-वन वार्ता के दौरान मुख्य मुद्दा द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आपसी विश्वास और मजबूत करना रहा। व्यापारिक रिश्ते और निवेश बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मंत्रिस्तरीय तंत्र बनाने का फैसला हुआ। वहीं, भारत की कूटनीतिक सफलता यह रही कि इस दौरान कश्मीर मुद्दा नहीं उठा। 24 घंटे की भारत यात्रा के बाद जिनपिंग शनिवार दोपहर नेपाल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed