{"_id":"69e3a3df2b160b9e98012cb5","slug":"pm-narendra-modi-womens-reservation-bill-negative-politics-congress-disputes-generations-suffered-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छल, प्रपंच और पाप': एंटी रिफॉर्म से नेगेटिव पॉलिटिक्स तक, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए कई तीखे हमले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'छल, प्रपंच और पाप': एंटी रिफॉर्म से नेगेटिव पॉलिटिक्स तक, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए कई तीखे हमले
Sat, 18 Apr 2026 09:01 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:01 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा और 'सुधार विरोधी' करार दिया है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ जल विवाद, सीमा सुरक्षा और आरक्षण जैसे मुद्दों को जानबूझकर लटकाया। कांग्रेस के इसी नकारात्मक रवैये के कारण भारत उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया जिसका वह हकदार था।
विज्ञापन
पीएम के निशाने पर ये राजनीतिक दल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की कार्यशैली और उसकी विचारधारा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि आजादी के बाद जो देश भारत के साथ सफर पर निकले थे, वे आज हमसे कहीं आगे हैं, और इसकी इकलौती वजह कांग्रेस की 'लटकाने और भटकाने' वाली नीति रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे पाकिस्तान के साथ पानी का विवाद हो या सीमाओं की सुरक्षा, कांग्रेस ने हर मुद्दे को सुलझाने के बजाय उलझाए रखा, जिसका खामियाजा देश की कई पीढ़ियों ने भुगता है।
सुधारों की राह में रोड़ा बनी कांग्रेस-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से 'एंटी-रिफॉर्म' यानी सुधार विरोधी रहा है। उन्होंने गिनाया कि कैसे सैनिकों के लिए 'वन रैंक वन पेंशन' और पिछड़ों के लिए 'ओबीसी आरक्षण' जैसे संवेदनशील विषयों को कांग्रेस ने दशकों तक ठंडे बस्ते में डाल रखा था। पीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने हर उस फैसले का विरोध किया जो देश की प्रगति के लिए अनिवार्य था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के हर छल और प्रपंच का नुकसान देश को उठाना पड़ा है। आज हम जिन चुनौतियों से जूझ रहे हैं, उनमें से अधिकांश कांग्रेस के इसी रवैये की देन हैं।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब तक कितनी बार देश को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी?: नोटबंदी से महिला आरक्षण तक, जानें कब-क्या रहे मुद्दे
'रिफॉर्म का नाम सुनते ही विरोध की तख्ती उठा लेती है कांग्रेस'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आलम यह है कि सुधार शब्द सुनते ही कांग्रेस विरोध की तख्ती लेकर सड़कों पर दौड़ पड़ती है। उन्होंने जीएसटी, डिजिटल पेमेंट, जनधन योजना और ईडब्ल्यूएस आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारी कदमों का विरोध करके कांग्रेस ने अपनी विकास विरोधी सोच को जगजाहिर कर दिया है। यहां तक कि अनुच्छेद 370 को हटाने और 'समान नागरिक संहिता' जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भी कांग्रेस का रुख हमेशा नकारात्मक रहा है।
घुसपैठ और सुरक्षा पर कड़ा रुख
घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पार्टी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' और मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रही है। उन्होंने सीएए का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाकर देश में बवंडर खड़ा करने की कोशिश की। पीएम ने अंत में कहा कि महिला शक्ति विधेयक का विरोध करके कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि वह नारी शक्ति के उत्थान को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, लेकिन देश की माताएं-बहनें इस मानसिकता का करारा जवाब देंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन